Home > देश > ISRO की एक ओर उपलब्धि, PSLV-C 52 सफलतापूर्वक लॉन्च

ISRO की एक ओर उपलब्धि, PSLV-C 52 सफलतापूर्वक लॉन्च

ISRO की एक ओर उपलब्धि, PSLV-C 52 सफलतापूर्वक लॉन्च
X

नईदिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार सुबह 5.59 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी 52 के जरिये सैटेलाइट ईओएस-04 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। इसके साथ ही दो अन्य छोटे सैटेलाइट्स को भी अंतरिक्ष भेजा गया।

साल 2022 में इसरो का पहला प्रक्षेपण अभियान सोमवार को सफल रहा। लॉन्च के साथ ही वहां उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर इसका स्वागत किया। पीएलएलवी-सी 52 के जरिये धरती पर नजर रखने वाले उपग्रह ईओएस-04 को कक्षा में भेजने के लिए 25 घंटे की उल्टी गिनती रविवार सुबह ही शुरू हो गयी थी। ईओएस-04 एक रडार इमेजिंग सैटेलाइट है जिसे कृषि, वानिकी, वृक्षारोपण, मिट्टी की नमी, जल विज्ञान और बाढ़ मानचित्रण जैसे अनुप्रयोगों की उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Updated : 15 Feb 2022 1:43 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top