Home > Lead Story > IE100 : भारत के 100 शक्तिशाली लोगों में मोदी नंबर 1, राहुल गांधी 51वें स्थान पर

IE100 : भारत के 100 शक्तिशाली लोगों में मोदी नंबर 1, राहुल गांधी 51वें स्थान पर

इंडियन एक्सप्रेस ने जारी की 100 शक्तिशाली लोगों की सूची

IE100 : भारत के 100 शक्तिशाली लोगों में मोदी नंबर 1, राहुल गांधी 51वें स्थान पर
X

नईदिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। इंडियन एक्सप्रेस के द्वारा जारी 100 शक्तिशाली लोगों की सूची में वह पहले स्थान पर है। इस लिस्ट में कई नाम ऐसे है, जिनकी रैंकिंग में बड़ा उछाल देखने को मिला है। जिसमें अमित शाह, सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत, योगी आदित्यनाथ, मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, जेपी नड्डा आदि का नाम शामिल है। मध्यप्रदेश से सिर्फ मुख्यमंत्री शिवराज ही 100 की सूची में स्थान बना सके।

प्रधानमंत्री मोदी -

कोरोना माहमारी से उत्पन्न हुए संकट की घड़ी में मरीजों के लिए दवा, वैक्सीन का प्रबंधन, पश्चिम बंगाल में विपरीत लहर के बाद भी मजबूत स्थिति से पीएम मोदी की छवि में निखार आया है। इसके अलावा यूक्रेन के वॉर जॉन में फंसे 22000 से अधिक भारतीयों को सुरक्षित निकालने से पीएम मोदी की वैश्विक नेता के रूप में छवि बनी है।

अमित शाह -

जेपी नड्डा के नए भाजपा अध्यक्ष होने के बावजूद शाह का पार्टी में काफी प्रभाव है। केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में, वह सरकार में प्रभावी नंबर 2 बने हुए हैं।वहीँ उत्तर प्रदेश चुनाव में उनकी बेहद प्रभावशाली भूमिका रही।

मोहन भागवत -

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत इस सूची में तीसरे नंबर है। मोदी-शाह की जोड़ी के बावजूद संघ भाजपा के लिएमजबूत ढाल के रूप में काम कर रहा है। पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए संघ लगातार प्रयास कर रह है। वहबीते वर्ष भी इस सूची में तीसरे स्थान पर थे।

जेपी नड्डा -

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस सूची में चौथे स्थान पर है। बीते वर्ष पश्चिम बंगाल में चुनाव हारने के बाद इस साल 5 में से राज्यों में मिली बंपर जीत ने उनके कद को बढ़ा दिया है। जिसमें उत्तर प्रदेश में मिली जीत सबसे अहम मानी जा रही है।

मुकेश अंबानी -

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस सूची में पांचवे नंबर हैं। फोर्ब्स के अनुसार मुकेश अंबानी के पास वर्तमान में 96 बिलियन डॉलर से अधिक की कुल संपत्ति है। वह भारत के सबसे आमिर व्यक्ति हैं। उन्होंने बीते कुछ सालों में दूरसंचार, खुदरा और ऊर्जा क्षेत्रों में कई सौदे किए हैं।

योगी आदित्यनाथ -

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सूची में इस साल छठें स्थान पर हैं। वह पिछले वर्ष 13 वें स्थान पर थे। उनके नेतृत्व में साल 2022 में लड़े गए विधानसभा चुनाव में भाजपा को योगी जी के सुशासन ने जीत दिलाई है। वह पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद राज्य में सत्ता में लौटने वाले पहले मुख्यमंत्री बने, जिससे भाजपा 1985 के बाद से यूपी में सत्ता बरकरार रखने वाली पहली पार्टी बन गई।

100 सबसे शक्तिशाली लोगों की लिस्ट में सातवें नंबर पर गौतम अडानी, आठवें नंबर पर अजित डोभाल, नवें नंबर पर अरविन्द केजरीवाल, 10वें नंबर पर निर्मला सीतारमण 10वें, ममता बनर्जी 11वें स्थान पर हैं।वहीँ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 27 वें और राहुल गांधी 51वें स्थान पर है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

मप्र राज्य की बात करें तो प्रदेश से सिर्फ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 40वे नंबर पर जगह बनाई है। गौरतलब है की उत्तप्रदेश की तर्ज पर शिवराज ने भी अपराधियों के घर तोड़ने की मुहीम चला रखी है। सोशल मीडिया पर "मामा बुलडोजर" के नाम से चर्चा में हैं।

Updated : 2 April 2022 8:17 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top