Home > Lead Story > 2022 में स्वतंत्र भारत 75 वर्ष का होगा, नए भारत के निर्माण के लिए संकल्पित : प्रधानमंत्री मोदी

2022 में स्वतंत्र भारत 75 वर्ष का होगा, नए भारत के निर्माण के लिए संकल्पित : प्रधानमंत्री मोदी

2022 में स्वतंत्र भारत 75 वर्ष का होगा, नए भारत के निर्माण के लिए संकल्पित : प्रधानमंत्री मोदी
X

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल के बीच बातचीत के बाद भारत, जर्मनी ने पांच संयुक्त आशय पत्रों (ज्वाइंट डिक्लरेशन ऑफ इंटेंट) पर दस्तखत किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चांसलर मर्केल को जर्मनी और यूरोप ही नहीं, बल्कि विश्व की लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रमुख नेताओं में गिना जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले लगभग डेढ़ दशक से चांसलर के रूप में उन्होंने भारत-जर्मनी संबंधों को प्रगाढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके लिए मैं उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि सन 2022 में स्वतंत्र भारत 75 वर्ष का होगा। तब तक हम नए भारत के निर्माण के लिए संकल्पित है। पीएम मोदी ने कहा कि व्यापार और निवेश में अपनी बढ़ती हुई भागीदारी को और गति देने के लिए हम निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में मर्केल का स्वागत किया। बृहस्पतिवार रात को नयी दिल्ली पहुंचीं मर्केल का वहां उनका रस्मी स्वागत किया गया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भारत आने पर उन्हें प्रसन्नता का अनुभव हुआ। वह 5वें आईसीजी (अंतर सरकारी विमर्श) के लिए यहां आई हैं।

मर्केल ने कहा कि यहां हमारा गर्मजोशी भरा और उदार स्वागत किया गया जिसके लिए मैं प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। भारत का यह मेरा चौथा दौरा है और मैं यहां एक बेहद दिलचस्प कार्यक्रम में शरीक होने वाली हूं। जर्मनी की चांसलर ने कहा, 'जर्मनी और भारत के बीच बेहद करीबी संबंध हैं। हम साझा रूचि के मुद्दों पर बातचीत करेंगे। हमारे बीच कई सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर होंगे और कई समझौते भी होंगे। यह दिखाता है कि हमारे संबंध बहुत गहरे और व्यापक हैं।'

Updated : 1 Nov 2019 12:08 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top