Home > Lead Story > हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी हुई भाजपा में शामिल

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी हुई भाजपा में शामिल

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी हुई भाजपा में शामिल
X

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के सदस्यता अभियान में रविवार को हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी भाजपा में शामिल हुई। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा महासचिव रामलाल और मनोज तिवारी की मौजूदगी में सपना चौधरी भाजपा की पहली सदस्यता लेगी। भाजपा शनिवार से पूरे देश में सदस्यता अभियान चला रही है और लोगों को पार्टी से जोड़ने में लगी है।

हम आपको बता दें कि दिल्ली में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तर पूर्व दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने सपना चौधरी और भोजपुरी गायक खेसारी लाल के साथ अपने क्षेत्र में एक विशाल रोड शो भी किया था।

Updated : 7 July 2019 6:28 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top