Home > Lead Story > उत्तराखंड में चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पुरोला विधायक भाजपा में शामिल

उत्तराखंड में चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पुरोला विधायक भाजपा में शामिल

उत्तराखंड में चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पुरोला विधायक भाजपा में शामिल
X

देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्होंने देहरादून में केन्द्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान, उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य भाजपा प्रमुख मदन कौशिक की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली।

पुरोला विधायक राजकुमार की पारिवारिक पृष्ठभूमि कांग्रेस की ही रही है। उनके पिता पतिदास ने 1985 उत्तरकाशी से कांग्रेस के टिकट पर विधान सभा चुनाव लड़ा था और हार गए थे। राज कुमार ने देहरादिन के डीएवी पीजी कॉलेज से स्नातक किया है। उत्तरप्रदेश के विभाजन के बाद जा उत्तराखंड अस्तिव में आया तब वह भाजपा से जुड़े। 2007 में सहसपुर सीट से भाजपा ने राजकुमार को टिकट दिया। वह चुनाव जीत गए। इसके बाद 2012 सहसपुर सीट के सामान्य होने के बाद उन्होंने 2012 में पुरोला सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और हार गए। 2017 में वह कांग्रेस में शामिल हो गए और पुरोला से चुनाव लड़ा। जिसमें उन्हें जीत मिली।

Updated : 12 Oct 2021 10:32 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top