Home > Lead Story > कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा - "आग लगा दो, यही मौका है", वीडियो वायरल

कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा - "आग लगा दो, यही मौका है", वीडियो वायरल

कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा - आग लगा दो, यही मौका है, वीडियो वायरल
X

भोपाल/वेब डेस्क। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। इस वीडियो में वे कांग्रेस नेता को किसानों और सरकार के बीच चल रहे विवाद को लेकर आग लगाने की बात कह रहे हैं।इस वीडियो में कमलनाथ द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहे शब्द - 'तुम लोगो को आग लगानी है। मैंने कहा था ये आग लगाने का मौका है और ये व्यकती किसानो के साथ न्याय हो, दूसरा काम है आग लगाओ की सरकार ऐसा कर रही है फलाना कर रही है। खरीदारी जो करी है इन्होंने हरियाणा पंजाब से करी है, पिछले साल मध्य प्रदेश नंबर 1 था खरीदी में, इस साल मध्य प्रदेश फिसल गया।'


शर्म आनी चाहिए -

इस वीडियो को लेकर भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा - " कमल नाथ इस देश को वो नेता हैं, जब देश के अंदर देश-विरोधी कुछ भी होता है। तो वो उसका हिस्सा होते हैं, जब देश में इमरजेंसी लगी थी। तो कमल नाथ ने भी इमरजेंसी में महत्वपूर्ण भूमिका संजय गांधी के साथ निभाई थी।"कमलनाथ जी, आपने पूरा जीवन आग लगाने के सिवाय किया क्या है?किसानों के हित में लिए गये निर्णय पर भी आप उनको गुमराह करने और आग भड़काने का कार्य कर रहे हैं। जनहित से आपको कोई सरोकार नहीं है, आपको सिर्फ राजनीति करनी है। शर्म आनी चाहिए आपको।

सोशल मीडिया पर ट्रोल -

इस वीडियो के सामने आने के बाद आमजनों से लेकर भाजपा नेता तक सभी कमलानाथ से यही पूछ रहे है की वे कहां आग लगाना चाहते है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर कमलनाथ लगातार ट्रोल हो रहे है। कमलनाथ का किसान आंदोलन की आड़ में किसानों को भड़काकर, आग लगाकर प्रदेश में अराजकता फैलाने का संदेश देता है। समय के साथ कांग्रेस का असली चेहरा सामने आता जा रहा है।

Updated : 12 Oct 2021 10:41 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top