Home > Lead Story > मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति के तहत "निर्भया एक पहल" कार्यक्रम का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति के तहत "निर्भया एक पहल" कार्यक्रम का किया शुभारंभ

'एक जनपद-एक उत्पाद योजना' के विशेष आवरण तथा विशेष विरूपण का विमोचन भी किया गया।

लखनऊ/वेब डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां लोकभवन में मिशन शक्ति के अन्तर्गत 'निर्भया-एक पहल' कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर 'एक जनपद-एक उत्पाद योजना' के विशेष आवरण तथा विशेष विरूपण का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कुछ महिलाओं को किट भी वितरित किये।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा सुरक्षा जरूरी है। सुरक्षा से सम्मान के साथ जीवन जी सकते हैं। मिशन शक्ति के तहत अलग-अलग चरण में अलग लक्ष्य था। पहले चरण में सुरक्षा बड़ी चुनौती थी। सबसे पहले सरकार ने एन्टी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया। पिंक बूथ स्थापित किये गए। फिर शक्ति केंद्र बनाने का काम हुआ। डेढ़ लाख पुलिस भर्ती में 30 हजार महिलाओं की भर्ती हुई। उन्हें फील्ड का काम नहीं दिया जाता था। बहुत सी महिलाएं फील्ड में काम करना चाहती थीं। वह पुरुष से कम नहीं हैं। इसलिए मैंने कहा कि इन्हें फील्ड में तैनाती दी जाए। महिलाओं से बात करके उन्हें जागरूक कर रही हैं।एमएसएमई विभाग ने प्रशिक्षण का कार्यक्रम पुरुषों के लिए तैयार किये थे। अब इस कार्यक्रम से महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। प्रशिक्षण के साथ ही उन्हें किट दी जा रही है। महिलाओं के सशक्त होने से पूरा परिवार समृद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन महिलाओं को प्रशिक्षण के दौरान एक निश्चित धनराशि भी दी जाए। ताकि इनका परिवार सफर न करे। बहुत सी महिलाएं दिन भर काम करने के बाद कमाए पैसे से ही अपना घर चलाती होंगी। आज उद्यमिता का हेल्पलाइन जारी की गई है। वेबसाइट शुरू हुई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं चाहेंगी तो रेडीमेट कपड़े तैयार करने में वह पुरुषों से ज्यादा बेहतर कर सकती हैं। इससे हम चीन और वियतनाम जैसे देशों को पीछे छोड़ देंगे। मुख्यमंत्री ने अगले तीन माह के भीतर इस कार्यक्रम को लक्ष्य तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की इच्छा थी कि महिलाओं को भी ओडीओपी से जोड़ा जाए। इससे महिलाएं स्वावलंबी होंगी। इन महिलाओं को ओडोओपी के प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा। महिलाएं उद्यमी बनेंगी। निर्भया फंड के लिए छह करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है।

यह रहा कार्यक्रम -

'निर्भया-एक पहल' कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश के सभी 75 जिलों में प्रति जिला एक हजार महिलाओं का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम तथा तीन दिवसीय कौशल क्षमता विकास प्रशिक्षण संचालित किया जाएगा। 75,000 महिलाओं को इस कार्यक्रम के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा। प्रदेश के सभी 75 जिलों में सम्बन्धित जिलों के ओडीओपी उत्पाद के सम्बन्ध में भारतीय डाक विभाग के सहयोग से एक विशेष कवर तथा विशेष विरूपण का अनावरण एवं विमोचन किया गया। इस प्रकार, एक ही दिवस और समय पर प्रदेश में 75 विशेष आवरण जारी किया गया। यह सभी आवरण देश के विभिन्न डाक घरों में भेजे जाएंगे। इससे प्रदेश के ओडीओपी उत्पादों को व्यापक राष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

Updated : 12 Oct 2021 10:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top