Home > Lead Story > भाजपा का कांग्रेस पर अटैक, पूछा- सोनिया और राहुल अब कब चुप्पी तोड़ेंगे ?

भाजपा का कांग्रेस पर अटैक, पूछा- सोनिया और राहुल अब कब चुप्पी तोड़ेंगे ?

भाजपा का कांग्रेस पर अटैक, पूछा- सोनिया और राहुल अब कब चुप्पी तोड़ेंगे ?
X

नईदिल्ली। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी द्वारा अपनी किताब में मनमोहन सिंह सरकार पर आरोप लगाने के बाद भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा - "मनीष तिवारी द्वारा लिखी गई पुस्तक में कुछ भी गलत नहीं कहा गया है। ये कांग्रेस की विफलता का कबूलनामा है।" उन्होंने दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सोनिया और राहुल गांधी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा की मनीष तिवारी जी ने जो बात अपनी पुस्तक में कही, जिसको हम सभी ने मीडिया में देखा है। ये कहना गलत नहीं होगा कि जो तथ्य सामने आए हैं, इसको कांग्रेस की विफलता का कबूलनामा कहना ही उपयुक्त होगा। इस पुस्तक का सारांश है कि संयम शक्ति की निशानी नहीं है, 26/11 के मुंबई हमले के समय संयम कमजोरी माना जा सकता है। भारत को उस समय कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी। जब कांग्रेस की विफलताओं का ये कबूलनामा पढ़ा तो हर भारतीय की तरह हमें भी बड़ी पीड़ा हुई।

इस तथ्य के बाद आज स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस की जो सरकार थी वो निठल्ली, निकम्मी थी, लेकिन राष्ट्र सुरक्षा जैसे मुद्दे पर भारत की अखंडता की भी उनको चिंता नहीं थी। राष्ट्र सुरक्षा जैसे मुद्दे पर भारत की अखंडता की भी उन्हें चिंता नहीं थी। हर भारतीय ये बात कहता था, भाजपा भी यही बात कह रही थी। आज कांग्रेस शासन में मंत्री रहे मनीष तिवारी जी ने स्वीकारा है कि उनकी सरकार ने राष्ट्र सुरक्षा को दांव पर लगा दिया था।

कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी क्या आज अपनी चुप्पी तोड़ेंगे? सोनिया गांधी जी हमारा प्रश्न है कि भारत की वीर सेना को उस समय अनुमति और खुली छूट क्यों नहीं दी गयी? हमारी वीर सेना पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी से अनुमति मांग रही थी कि हम पाकिस्तान को सबक सिखाएंगे। लेकिन सोनिया गांधी जी ऐसा क्यों हुआ कि हमारी वीर सेना को ये अनुमति क्यों नहीं दी गई?

Updated : 24 Nov 2021 9:16 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top