Home > Lead Story > उप्र में कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, कहा - लोकतंत्र नहीं राहुल गांधी खतरे में है

उप्र में कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, कहा - लोकतंत्र नहीं राहुल गांधी खतरे में है

अमित शाह ने कौशांबी को दी 612 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

उप्र में कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, कहा - लोकतंत्र नहीं राहुल गांधी खतरे में है
X

कौशांबी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कौशांबी को 612 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान शाह ने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कानून को नहीं मानना चाहते। कल ही संसद समाप्त हुई। आज़ादी के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि देश के बजट सत्र में चर्चा करे बिना संसद समाप्त हुई हो। विपक्ष के नेताओं ने सदन को चलने नहीं दिया। इसका कारण कि राहुल गांधी को अयोग्य घोषित किया गया। राहुल गंधी इस सज़ा को चुनौती दें। आपने संसद के वक्त को बली चढ़ा दिया है।

उन्होंने कहा कि सोनिया जी हों, राहुल जी हों या कोई भी हों मोदी जी को गाली गलोज के कीचड़ के अंदर कमल को और मजबूत कर खिलाया है। यह कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में। लोकतंत्र खतरे में नहीं बल्कि आपका परिवार खतरे में हैं। आपने इस लोकतंत्र को जातिवाद, परिवारद और तुष्टिकरण के तीन नाखूनों में घेर कर रखा था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में पिछले 3 वर्षों से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज मिल रहा है और दूसरी तरफ पाकिस्तान के अंदर रोटी के लाले पड़ रहे हैं। आज दुनिया भारत की तरफ देख रहा है कि सरकारें कैसे चलनी चाहिए

Updated : 7 April 2023 9:46 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top