Home > Lead Story > आम चुनाव के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं - निर्वाचन आयोग

आम चुनाव के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं - निर्वाचन आयोग

आम चुनाव के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं - निर्वाचन आयोग
X

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ईसीई) ने शुक्रवार स्पष्ट किया है कि आगामी आम चुनावों के बारे में अभी तक कोई औपचारिक निर्णय नहीं लिया है और इस संबंध में मीडिया में चल रही खबरें निराधार हैं।

मीडिया में इस तरह की खबरें चल रही थी कि आयोग मार्च के पहले सप्ताह में 2019 के आम चुनावों की घोषणा कर सकता है। इसके अलावा आम चुनाव 6 से 7 चरणों में होगा। इस संबंध में ईसीआई प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि आयोग ने इस संबंध में कोई औपचारिक निर्णय नहीं लिया है। जब भी आम चुनाव के बारे में निर्णय लिया जाएगा, आयोग प्रेसवार्ता कर पूरी जानकारी मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचायेगा।

यह वायरल मैसेज चल रहा है सोशल मीडिया में...

Loksabha Election Dates :*

1)Bihar =April 10,17,24,30 and May 7,12.

2)Odisha =April 10,17

3)West Bengal=April 17,24,30 and may 7,12

4)Jhadkhand=April 10,17,24

5) Chatisgarh=10,17,24

6)MP=April 10,17,24

7) Goa=April 17

8)Gujarat=April 30

9) Maharashtra=April 17,24

10) Rajasthan=April 17,24

11) Haryana=April 10

12)Himnchal p=May 17

13)J&K =April 10,17,24,30 and May 7

14) Uttarakhand =May

15) Karnataka =April 17

16) Kerala =April 10

17)Tamilnadu=April 24

18)AP =April 30,May

19)Manipur =April 9,17

20) Meghalaya=April 9

21) Mijoram=April 9

22) Nagaland=April 9

23) Arunanchal Pradesh=April 9

24) Assam=April 7,12,24

25)Simon=April 12

25)Tripura=April 7,12

26) Andaman =April 10

27) Chandigarh =April 10

28) Badranagar habeli =April 30

29) Laxyadip =April 10

30) Delhi =April 10

Please select good candidate

vote

everybody 💯%

एक सामान्य परंपरा है कि चुनाव आयोग तारीखों की घोषणा से पूर्व गृह मंत्रालय के साथ चर्चा करता है। अभी तक गृह मंत्रालय से भी इस संबंध में भी कोई चर्चा नहीं हुई है। इससे पहले चुनाव आयोग के निर्देश पर दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि सोशल मीडिया में 2019 के आम चुनावों की तारीखों से जुड़ी झूठी खबरें चल रही हैं। इस संबंध में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में मामला भी दर्ज किया गया है। (हि.स.)

Updated : 14 Feb 2019 9:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top