Home > विदेश > रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कीव जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, जेलेंस्की से करेंगे मुलाकात

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कीव जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, जेलेंस्की से करेंगे मुलाकात

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कीव जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, जेलेंस्की से करेंगे मुलाकात
X

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के पचास दिन पूरे हो गए हैं। शुक्रवार को 51वें दिन भी यूक्रेन पर रूस के हमले कम नहीं हो रहे हैं। इस बीच रूस के रक्षामंत्री को दिल का दौरा पड़ा है, इसे युद्ध के मसले पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से विवाद का परिणाम माना जा रहा है। कई राष्ट्राध्यक्षों के यूक्रेन दौरे के बीच ही अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के भी यूक्रेन की राजधानी कीव की यात्रा पर जाने की बात सामने आई है।

रूस-यूक्रेन युद्ध के शुरुआती पचास दिनों में दोनों देशों की खींचतान का परिणाम आम नागरिकों को भोगना पड़ा है। अब तक पचास लाख यूक्रेनी नागरिक देश छोड़कर जा चुके हैं। सत्तर लाख से अधिक लोग आंतरिक रूप से अपना घर छोड़ कर विस्थापन की पीड़ा सहने को विवश हैं। युद्ध को लेकर रूस के भीतर आंतरिक अंतर्विरोध की जानकारियां भी सामने आ रही हैं। पिछले कुछ दिनों से दिखाई नहीं पड़ रहे रूस के रक्षामंत्री सर्गेई शोइगु को दिल का दौरा पड़ा है। माना जा रहा है कि यूक्रेन के मसले पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन और सर्गेई के बीच मतभेद थे। ये मतभेद विवाद के स्तर तक पहुंचे, जिसके परिणाम स्वरूप सर्गेई को दिल का दौरा पड़ा।

उधर, रूसी आक्रमण के बीच यूक्रेन का मनोबल बढ़ाने के लिए कई राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेन की राजधानी कीव का दौरा कर चुके हैं। अब संकेत हैं कि जल्द ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी कीव के दौरे पर जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

Updated : 15 April 2022 12:07 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top