Home > विदेश > दीपावली पर ब्रिटेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद में जारी किया सिक्का

दीपावली पर ब्रिटेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद में जारी किया सिक्का

दीपावली पर ब्रिटेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद में जारी किया सिक्का
X

लंदन। दीपावली के अवसर पर ब्रिटेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में 5 पाउंड का स्मारक सिक्का जारी किया है। ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन और विरासत को रेखांकित करते हुए यह सिक्का जारी किया।


राष्ट्रपिता की स्मृति में सोने और चांदी सहित कई मानकों में उपलब्ध, विशेष संग्राहक सिक्का जारी किया गया है। इसमें गांधी के प्रसिद्ध कथनों में से एक- 'मेरा जीवन मेरा संदेश है' के साथ-साथ भारत के राष्ट्रीय फूल कमल की एक छवि उकेरी गई है।

भारतीय मूल के सुनक ने इस अवसर पर कहा कि यह सिक्का एक प्रभावशाली नेता को उचित श्रद्धांजलि है, जिसने दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित किया। एक हिंदू होने के नाते मुझे दीपावली के दौरान इस सिक्के का अनावरण करने पर गर्व है। महात्मा गांधी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और पहली बार उनके उल्लेखनीय जीवन की स्मृति में ब्रिटेन का सिक्का जारी करना शानदार है।

बताया जाता है कि यह सिक्का ब्रिटेन-भारत के बीच 'स्थायी संबंध और सांस्कृतिक संबंध' पर आधारित है। भारत इस वर्ष अपनी स्वतंत्रता का 75 वां वर्ष मना रहा है। 5-पाउंड के इस सिक्के की बिक्री इस हफ्ते यूके रायल मिंट की वेबसाइट पर शुरू होगी। यह रायल मिंट के विस्तारित दिवाली संग्रह का एक हिस्सा है। इसमें एक ग्राम और पांच ग्राम के सोने की छड़ों के अलावा ब्रिटेन की पहली सोने की छड़ भी शामिल है, जिसपर देवी लक्ष्मी की तस्वीर उकेरी गई है।बता दें कि 20 ग्राम सोने की देवी लक्ष्मी की तस्वीर वाली छड़ को साउथ वेल्स में हिंदू समुदाय के साथ साझेदारी में डिजाइन किया गया है, जहां रायल मिंट स्थित है।

Updated : 9 Nov 2021 8:58 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top