Home > विदेश > श्रीलंका के राजनैतिक उठापटक पर बोला भारत - विकास परियोजनाओं के लिए जारी रहेगी मदद

श्रीलंका के राजनैतिक उठापटक पर बोला भारत - विकास परियोजनाओं के लिए जारी रहेगी मदद

श्रीलंका के राजनैतिक उठापटक पर बोला भारत - विकास परियोजनाओं के लिए जारी रहेगी मदद
X

नई दिल्ली। श्रीलंका में हो रही राजनैतिक उठापटक पर भारत ने अपना बयान जारी करते हुए साफ किया कि भारत, श्रीलंका में चलाए जा रही विकास परियोजनाओं को मदद जारी रखेगा। श्रीलंका हमेशा से भारत का एक दोस्त और अच्छा पड़ोसी रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि एक पड़ोसी और सच्चे मित्र के रूप में भारत, श्रीलंका में राजनैतिक विवाद सुलझने का स्वागत करता है। यह श्रीलंका के सभी राजनैतिक पक्षों द्वारा दिखाई जा रही गंभीरता को दिखाता है। साथ ही श्रीलंका में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थानों के प्रति उनके विश्वास को बताता है। भारत, श्रीलंका में चलाई जा रही विकास परियोजनाओं को मदद जारी रखेगा। हमें विश्वास है कि भारत-श्रीलंका संबंध भविष्य में भी और बेहतर होंगे।

Updated : 5 Jan 2019 9:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top