Home > विदेश > श्रीलंका में सोशल मीडिया पर से प्रतिबंध हटा

श्रीलंका में सोशल मीडिया पर से प्रतिबंध हटा

श्रीलंका में सोशल मीडिया पर से प्रतिबंध हटा
X

कोलंबो। श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए धमाकों के बाद सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया गया है। दरअसल, सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फलाने वालों को रोकने के लिए यह पाबंदी लगाई गई थी। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट मिली।

समाचार एजेंसी रॉयटर ने राष्ट्रपति कार्यालय के हवाले कहा कि सोशल मीडिया जैसे कि फेसबुक, व्हाट्स एप और वाइबर पर लगे प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से हटा लिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि 21 अप्रैल को श्रीलंका में होटलों और गिरिजाघरों में एक के बाद एक आठ धमाके हुए थे जिसमे 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों 42 विदेशी भी शीमिल थे। इसके बाद देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Updated : 30 April 2019 12:04 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top