Home > विदेश > अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका-जर्मनी के बाद अब UN का बयान, कहा - उम्मीद सबके अधिकारों की रक्षा हो

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका-जर्मनी के बाद अब UN का बयान, कहा - उम्मीद सबके अधिकारों की रक्षा हो

भारत ने अमेरिका-जर्मनी की टिप्पणी पर जताया था विरोध

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका-जर्मनी के बाद अब UN का बयान, कहा - उम्मीद सबके अधिकारों की रक्षा हो
X

नईदिल्ली। भारत में चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बैंक खाते फ्रिज किए जाने का मामला अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गर्माने लगा है। अमेरिका और जर्मनी के बाद अब संयुक्त राष्ट्र ने इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। संयुक्त राष्ट्र सचिव दुजारिक ने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि भारत में सभी के अधिकारों की रक्षा की जाएगी। भारत में चुनाव का समय है, ऐसे में सभी नागरिकों को निष्पक्ष माहौल में वोट डालने का मौका मिलना चाहिए।" इससे पहले जर्मनी और अमेरिका ने भी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बयान दिया था। जिसके बाद भारत ने दोनों देशों के राजनयिकों को बुलाकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस के बैंक खाते सीज करने के मामले में सवाल पर कहा कि हम उम्मीद करते है कि भारत में अन्य चुनाव वाले देशों की तरह राजनीतिक और नागरिक अधिकार सुरक्षित रहेंगे जिससे हर कोई स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल में मतदान करने में सक्षम हो।

इससे पहले गुरूवार को अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की रिपोर्ट पर बारीकी से नजर रख रहा है और एक निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया का बढ़ावा देता है। अमेरिका के इस बयान के बाद भारत ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि की इस भारतीय न्यायपालिका पर सवाल उठाना अनुचित है।


Updated : 13 April 2024 12:42 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top