न्यूजीलैंड के स्वास्थ मंत्री डेविड क्लार्क ने दिया इस्तीफा
Swadesh Digital | 2 July 2020 2:38 PM GMT
X
X
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के स्वास्थ मंत्री डेविड क्लार्क ने इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने इसकी घोषणा की।
दरअसल क्लार्क लॉकडाउन के दौरान अपने परिवार के साथ बीच पर गए थे। इसके बाद से लगातार उनकी आलोचना हो रही थी। क्लार्क ने कोरोना को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया और लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन करने पर आलोचनाओं के बाद इस्तीफा दे दिया है। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने क्लार्क का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।
अर्डर्न ने शिक्षा मंत्री क्रिस हिपकिन्स को अंतरिम स्वास्थ्य मंत्री बनाया है। क्रिस हिपकिन्स सितम्बर में होने वाले चुनाव तक स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रधानमंत्री अर्डर्न के अनुसार चुनाव के बाद स्थायी स्वास्थ्य मंत्री की नियुक्ति की जाएगी।
Updated : 2 July 2020 2:38 PM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire