Home > विदेश > सुषमा स्वराज के निधन पर कई देशों के नेताओं और राजनयिकों ने जताया शोक

सुषमा स्वराज के निधन पर कई देशों के नेताओं और राजनयिकों ने जताया शोक

सुषमा स्वराज के निधन पर कई देशों के नेताओं और राजनयिकों ने जताया शोक
X

न्यूयॉर्क। नई दिल्ली। अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई सहित कई देशों के नेताओं और राजनयिकों ने भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। स्वराज का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। करजई ने अपने ट्वीट में कहा कि सुषमा स्वराज के निधन खबर सुनकर गहरा दुख पहुंचा। वह एक एक महान नेता थी। भारत की जनता और उनके परिवार व दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। फ्रांस के राजदूत एलेक्जेंडर जिएगलर ने भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करने में योगदान के लिए स्वराज की सराहना की। उन्होंने ट्वीट किया कि भारत के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक। उन्होंने अपने देश के नागरिकों की सेवा के लिए उल्लेखनीय समर्पण किया और भारत-फ्रांसीसी संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले गए।

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने स्वराज को असाधारण महिला, उत्कृष्ट राजनयिक और एक जिंदादिल व्यक्तित्व के रूप में निरुपित करते हुए कहा कि नए मालदीव-भारत की मित्रता की प्रमुख वास्तुकार। शोक संतप्त परिवार और भारत के लोगों के प्रति संवेदना। कनाडा के पूर्व प्रधान मंत्री स्टीफन हार्पर ने ट्वीट किया कि सुषमा स्वराज के निधन की खबर सुनकर दुख पहुंचा। भारत की जनता के लिए अपनी लंबी और समर्पित रही और उन्होंने सभी का सम्मान किया। दिवंगत नेता को हमेशा याद किया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष ने सुषमा के निधन पर जताया शोक

संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष मारिया फर्नेंडा एस्पिनोसा गैरिसस ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मारिया ने स्वराज को याद करते हुए कहा कि वह एक असाधारण महिला थीं जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया। संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष ने स्वराज के परिवार, समर्थकों तथा प्रशंसकों के साथ अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। मारिया ने ट्वीट किया कि सुषमा स्वराज के निधन का समाचार मिलने से दुखी हूं, वह एक असाधारण महिला थीं जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया। भारत दौरे के समय मुझे उनसे मिलने का सम्मान प्राप्त हुआ।

Updated : 7 Aug 2019 6:27 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top