श्रीलंका के झंडे के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा
Swadesh Digital | 26 April 2019 4:28 AM GMT
X
X
नई दिल्ली/दुबई। श्रीलंका में गत रविवार को हुए सीरियल ब्लास्ट से पूरा विश्व शोक में है। शोक की इस घड़ी में दुबई ने साथ दिखाते हुए अपने यहां मौजूद दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को रोशनी का इस्तेमाल करते हुए श्रीलंका के झंडे से कवर कर दिया।
कोलंबो में 8 सीरियल ब्लास्ट में अब तक 253 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हैं। यह हमला होटल और चर्च में हुआ। यह हमला ईस्टर के लिए चर्च में जुटे लोगों को निशाने पर लेते हुए किया गया।
अब तक घटना से जुड़े कई संदिग्ध हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले को श्रीलंका की सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि श्रीलंका को भारत और अमेरिका की तरफ से खुफिया सूचना मिली थी लेकिन समय रहते उस पर ध्यान नहीं दिया गया।
Updated : 26 April 2019 4:28 AM GMT
Tags: #BurjKhalifa #Srilanaka #Flag
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire