Home > विदेश > चीन : हुनान प्रांत में एक बस में आग लगने से 26 लोगों की मौत, 28 घायल

चीन : हुनान प्रांत में एक बस में आग लगने से 26 लोगों की मौत, 28 घायल

चीन : हुनान प्रांत में एक बस में आग लगने से 26 लोगों की मौत, 28 घायल
X

बीजिंग। चीन के हुनान प्रांत में शुक्रवार की शाम एक टूरिस्ट बस में आग लगने से 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोग झुलस गए हैं। बस में 56 लोग सवार थे। मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। जो यात्री झुलस गए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सरकारी अधिकारियों के अनुसार मध्य चीन में हाईवे पर चलती बस में आग लग गई। जब तक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाता, आग बुरी तरह बस में फैल चुकी थी। आग कैसे लगी, इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। कुछ मृतकों की शिनाख्‍त हो चुकी है और कुछ लोगों की होनी बाकी है। घायलों में कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे का कारण कुछ लोग बता रहे हैं कि बस राजमार्ग पर किनारे-किनारे लगी रेलिंग से भिड़ गई। उसके बाद ऑयल टंकी में रिसाव होने लगा, जिससे आग लग गई और पूरी बस आग की लपटों से घिर गई।

उल्लेखनीय है कि तीन दिन में चीन में यह तीसरी घटना है। प्रथम हादसा 21 मार्च को हुआ। चीन में एक केमिकल फैक्टरी में धमाका हुआ था, जिसमें 44 लोगों की मौत हो गई और 300 लोगों के करीब जख्मी हो गए थे। दूसरी घटना 22 मार्च की है। एक सिरफिरे चालक ने भीड़ में कार घुसा दी थी। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। तीसरी ताजा घटना हुनान प्रांत की शुक्रवार शाम करीब सवा सात बजे की है। चांगदे शहर के हांसहो काउंटी में यात्रा करी रही एक टूरिस्ट बस में 53 यात्रियों, एक टूर गाइड और दो चालक सहित 56 लोग सवार थे। दोनों चालकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कहा हैै कि घटना की जांच की जा रही है।

Updated : 23 March 2019 5:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top