Home > देश > प्रधानमंत्री मोदी ने प्रकाश पर्व पर गुरु गोबिंद सिंह का स्मरण कर देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रकाश पर्व पर गुरु गोबिंद सिंह का स्मरण कर देशवासियों को दी बधाई

गुरु गोबिंद सिंह के एक घोष वाक्य- ‘सूरा सो पहचानिए जो लरै दीन के हेत, पुरजा-पुरजा कट मरै कभी न छाडै खेत’ का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री के एक भाषण को भी संदेश में शामिल किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रकाश पर्व पर गुरु गोबिंद सिंह का स्मरण कर देशवासियों को दी बधाई
X

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रकाश पर्व पर बुधवार सुबह दशम गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर उनका स्मरण करते हुए कहा कि उनके त्याग और बलिदान से आज भी देशवासी प्रेरित होते हैं। एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है।

गुरु गोबिंद सिंह के एक घोष वाक्य- ‘सूरा सो पहचानिए जो लरै दीन के हेत, पुरजा-पुरजा कट मरै कभी न छाडै खेत’ का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री के एक भाषण को भी संदेश में शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह और माता गुजरी के चारों साहिबजादों ने इस देश और धर्म के लिए जिस प्रकार कुर्बानी दी, उस जैसा कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलता।

प्रधानमंत्री ने कहा, गुरु गोबिंद सिंह का जन्म पूर्वी भारत के पटना साहिब में हुआ। भारत का उत्तर पश्चिमी इलाका उनका कार्य क्षेत्र रहा और महाराष्ट्र के नांदेड में उनका बलिदान हुआ। देश को एक सूत्र में पिरोने वाले महान बलिदानी और देशभक्त गुरु गोबिंद सिंह का मैं पुन: पुन: स्मरण करता हूं। उनके स्मरण मात्र से हम ऊर्जा से भर जाते हैं।

भाजपा ने बुधवार सुबह गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर उनका पुण्य स्मरण किया। इस पुनीत पर्व पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सुबह सुबह 10.40 बजे नई दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब जाएंगे। भाजपा ने इस संबंध में एक्स पर अपलोड की गई पोस्ट में लिखा, 'सिख धर्म के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर कोटि-कोटि नमन। एक अन्य पोस्ट में भाजपा ने लिखा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 'गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब नई दिल्ली में दर्शन करेंगे।

Updated : 17 Jan 2024 9:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Bhopal

Madhya Swadesh Bhopal Web Desk


Next Story
Top