Home > देश > म्यूनिख से बैंकॉक जा रही फ्लाइट में पति-पत्नी झगड़े, दिल्ली में हुई इमरजेंसी लैंडिग

म्यूनिख से बैंकॉक जा रही फ्लाइट में पति-पत्नी झगड़े, दिल्ली में हुई इमरजेंसी लैंडिग

Flight
X

म्यूनिख से बैंकॉक जा रही फ्लाइट में पति-पत्नी झगड़े

नईदिल्ली। म्यूनिख से बैंकॉक जाने वाली लुफ्थांसा की एक फ्लाइट की दिल्ली में आपातकालीन लैंडिंग हुई है। फ्लाइट में पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

जानकारी के अनुसार, म्यूनिख से बैंकॉक जा रही फ्लाइट में सवार एक पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद फ्लाइट दिल्ली हवाई अड्डे पर उतारा गया। दिल्ली हवाईअड्डे की विमानन सुरक्षा ने न्यूज एजेंसी को बताया, 'पति-पत्नी के बीच लड़ाई का कारण अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन पति-पत्नी के बीच लड़ाई के कारण फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा।'

विमान ने शुरू में पाकिस्तान के निकटवर्ती हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति मांगी, लेकिन किसी कारणवश अनुमति नहीं मिली। इसके बाद विमान ने दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की, जहां दोनों को उतार दिया गया और हवाई अड्डे के सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया।



Updated : 29 Nov 2023 11:06 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top