Home > हेल्थ/लाइफ स्टाइल > इम्युनिटी को मजबूत करता है गाय का दूध

इम्युनिटी को मजबूत करता है गाय का दूध

इम्युनिटी को मजबूत करता है गाय का दूध
X

दिल्ली। दूध पीना हमारे सेहत के लिए कितना फायदेमंद है यह तो आप जानते ही हैं। आमतौर पर लोग डेयरी का दूध पीते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने घर के आस-पास की पशुशाला या फिर दूध बेचने वाले व्यक्ति से दूध खरीदते हैं। यह दूध गाय का होता है या फिर भैंस का भी हो सकता है। ज्यादातर लोग गाय का दूध पीना ही पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि गाय का दूध अन्य दूध के मुकाबले कितना फायदेमंद होता है। यहां गाय का दूध पीने से होने वाले फायदे के बारे में आपको बताया जा रहा है...

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी गाय का दूध काफी फायदेमंद माना जाता है। वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार गाय के दूध में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं। यह ऐसे प्रोबायोटिक्स होते हैं जो इम्यून सेल्स को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं जिससे हमारी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सकती है। इसलिए किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचे रहने के लिए आप गाय के दूध का सेवन कर सकते हैं।

जिन लोगों को बाल झड़ने की समस्या है उनके लिए गाय का दूध काफी फायदेमंद साबित होगा। बाल झड़ने की समस्या तब उत्पन्न होती है जब व्यक्ति के शरीर में विटामिन-डी और जिंक जैसे पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इन पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा गाय के दूध में पाई जाती है। इसलिए गाय के दूध के जरिए उन पोषक तत्वों का सेवन करके बालों को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी और बालों का झड़ना भी काफी हद तक कम हो सकता है।

डिस्लेक्सिया एक ऐसी बीमारी है जो एकाग्रता की कमी कर देती है। इसके लक्षण को इस तरह भी समझा जा सकता है कि इससे ग्रसित लोग किसी भी चीज को पढ़ने में काफी परेशानी का सामना करते हैं। यह एक प्रकार का मेंटल डिसऑर्डर कहा जाता है। गाय के दूध पीने वाले लोग इसकी चपेट में आने से बचे रह सकते हैं। इसका कारण यह है कि इस मस्तिष्क विकार से बचे रहने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड की जरूरत होती है जो गाय के दूध में पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है।

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि हड्डियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बॉडी में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होनी चाहिए। इस दौरान हमें इस बात का भी खास ख्याल रखना होता है कि कहीं हम तो नहीं कर रहे हैं। वहीं, गाय के दूध में कैल्शियम की सामान्य मात्रा पाई जाती है। इसलिए गाय का दूध अगर नियमित रूप से पीया जाए तो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।

गाय का दूध आपके दिमाग पर काफी असर डालता है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार इस बात की पुष्टि भी की गई है। गाय के दूध में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह एक ऐसा पोषक तत्व है जो मानव शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसका सेवन करने से दिमाग की कार्य क्षमता में सुधार होता है और आप दिमाग संबंधित कई प्रकार के विकार से भी बचे रहते हैं। इसलिए आप अपने बच्चों को भी नियमित रूप से गाय का दूध पीने की सलाह दे सकते हैं।

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए हमें विटामिन-ए की जरूरत होती है। यह कई प्रकार के खाद्य पदार्थों में पाई जाती है। गाय के दूध में भी विटामिन-ए पर्याप्त रूप से मौजूद होता है। इसलिए जो लोग आंखों से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या से बचे रहना चाहते हैं और देखने की क्षमता को सुधारना चाहते हैं तो उनके लिए गाय के दूध का सेवन लाभदायक साबित हो सकता है। ऐसे लोग नियमित रूप से गाय के दूध का सेवन करके अपनी को बढ़ा सकते हैं।

Updated : 3 May 2020 11:16 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top