Home > राज्य > मध्यप्रदेश > गुना > मप्र में चुनाव से पहले IPS-IRS की पत्नियों में राजनीतिक तकरार, जानिए किस दल को होगा लाभ ?

मप्र में चुनाव से पहले IPS-IRS की पत्नियों में राजनीतिक तकरार, जानिए किस दल को होगा लाभ ?

मप्र में चुनाव से पहले IPS-IRS की पत्नियों में राजनीतिक तकरार, जानिए किस दल को होगा लाभ ?
X

गुना। मप्र में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सीट दर सीट स्थितियां साफ़ होती जा रही है। ऐसा एक रोचक मुकाबला गुना की चाचोड़ा सीट पर होता दिख रहा है। इस सीट पर दो अधिकारियों की बीवियां आमने-सामने हैं। एक के पति रिटायर्ड IPS हैं तो दूसरे IRS के अधिकारी की पत्नी हैं। दोनों की जाति एक ही है, दोनों गुना जिले की निवासी हैं, दोनों एक ही विधानसभा क्षेत्र चाचौड़ा से आती हैं। प्रदेश में भले ही अभी चुनाव का ऐलान ना हुआ हो लेकिन इन दोनों के बीच बढ़े तनाव ने राजनीतिक हलकों में चर्चा का जोर पकड़ लिया है।

बता दें की हम बात कर रहे है ममता मीणा और प्रियंका मीणा की। ममता मीणा पूर्व में भाजपा से विधायक रही हैं, लेकिन वर्ष 2018 में वे हार गई थीं। इस बार पार्टी ने ममता का टिकट काटकर प्रियंका को दे दिया है। इसी बात से नाराज ममता ने प्रदेश बीजेपी कार्यालय में माथा टेककर इस्तीफा दे दिया। अब वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं। इस बार एक बार फिर दोनों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।

कौन है ममता मीणा -

ममता मीणा चाचोड़ा की पूर्व विधायक है। उनके पति रघुवीर सिंह मीणा भारतीय पुलिस सेवा के सेवा निवृत्त अफसर हैं। साल 2008 में पहला चुनाव लड़ा था, उस समय वह कांग्रेस के शिवनारायण मीणा से 8,022 मतों से हार गई थीं। 2013 में, ममता ने शिवनारायण को 34,901 मतों के अंतर से हरा दिया। लेकिन 2018 में दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह से महज 9797 वोटों से चुनाव हार गई थीं।

कौन है प्रियंका मीणा -

प्रियंका मीणा वर्तमान समय में चाचोड़ा विधानसभा में लोकप्रिय चेहरा है। उनके पति प्रदुम्न मीणा भारतीय राजस्व सेवा के अफसर हैं। दिल्ली में पदस्थ हैं। प्रियंका 27 फरवरी 2023 को ही भाजपा में शामिल हुई है। भाजपा ने उनकी लोकप्रियता को देख उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

ममता का विवादों से रिश्ता

दरअसल, ममता मीणा का विवादों से पुराना नाता है, जब वे विधायक थी। उस समय बिल्डर दिलीप बिल्डकॉन के एक कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटाई की गई थी। पिटाई के आरोप विधायक ममता मीणा पर लगा था। इससे मुख्यमंत्री शिवराज नाराज हो गए थे। यहीं कारण है की उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया गया और नाही पार्टी में रोका गया।

चाचोड़ा में त्रिकोणीय मुकाबला

चाचोड़ा में भाजपा के दो गुटों में बंटने से कांग्रेस में ख़ुशी है। वर्तमान में दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह मौजूदा विधायक हैं। इस बार भी उन्हें ही टिकट मिलने का अनुमान है।ऐसे में यहां कांग्रेस से लक्ष्मण सिंह, आम आदमी पार्टी से ममता मीणा और भाजपा से प्रियंका मीणा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।



ममता का विवादों से नाता

ममता मीणा जब विधायक थीं, तब मध्य प्रसाल 2022 में प्रियंका मीणा के घर अज्ञात तत्वों ने हमला किया था। प्रियंका ने इसका आरोप भी ममता के पति रिटायर्ड आईपीएस रघुवीर सिंह मीणा पर लगाए थे। मीणा जब एसपी थे, तब उनके फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में शिकायत भी हुई थी।

Updated : 22 Sep 2023 6:32 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top