Home > राज्य > मध्यप्रदेश > गुना > अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने चाचौड़ा में किया रोड शो, ममता मीणा के लिए मांगे वोट

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने चाचौड़ा में किया रोड शो, ममता मीणा के लिए मांगे वोट

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने चाचौड़ा में किया रोड शो, ममता मीणा के लिए मांगे वोट
X

गुना। मप्र में अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने आप प्रत्याशी ममता मीणा के पक्ष में बीनागंज,चाचौड़ा में रोड शो किया। उन्होंने जनता से आप प्रत्याशी ममता मीणा को जिताने की अपील की। रोड शो में आप के राष्ट्रीय संगठन महासचिव और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक और प्रदेश प्रभारी बीएस जून भी शामिल हुए।


रोड शो को संबाेधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 75 साल में भाजपा और कांग्रेस दो ही पार्टियों ने राज किया। इन दोनों पार्टियों और नेताओं ने अपना घर भरने के सिवाय कोई काम नहीं किया। अगर ये लोग कुछ कर देते तो हमें आम आदमी पार्टी बनाने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि जो काम आजादी के बाद 75 साल में नहीं हुए। वो दिल्ली और पंजाब में हो रहे हैं। आजकल दिल्ली में सरकारी स्कूलों में बड़े बड़े अमीरों के बच्चे जाते हैं। आज मुझे बड़ी खुशी है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चे आईआईटी खडगपुर में पढ़ने जा रहे हैं। गली गली में मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए। गरीब और अमीर सबका इलाज मुफ्त कर दिया। ये सारे काम आपके यहां भी हो सकते हैं। चाभी आपके हाथ में हैं। अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि चाचौड़ा में धनिया उद्योग विकसित किया जाएगा। प्रोसेसिंग यूनिट लगाए जाएंगे ताकि बच्चों को रोजगार और आपको सही दाम मिल सके। उन्होंने कहा कि पार्वती सिंचाई योजना को भी पूरा कराया जाएगा।

अंग्रेज दो सौ साल इकट्ठे लूट गए और अपने वाले 5-5 साल लूट रहे हैं : भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अंग्रेज दो सौ साल इकट्ठे लूट गए और अपने वाले 5-5 साल लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये और इनके बच्चे कुछ काम नहीं करते सिर्फ राजनीति करते हैं। अगर ये हार गए तो बेरोजगार हो जाते हैं। आम आदमी के बच्चे तो कुछ भी कर लेते हैं। आप प्रत्याशी ममता मीणा ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास काम देखकर मैं अरविंद केजरीवाल से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में आई हूं।

Updated : 8 Nov 2023 2:59 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top