Home > एक्सक्लूसिव > साल 2019 में देश ने देखे ये बड़े बदलाव, इन घटनाओं ने दिल दहलाया

साल 2019 में देश ने देखे ये बड़े बदलाव, इन घटनाओं ने दिल दहलाया

साल 2019 में देश ने देखे ये बड़े बदलाव, इन घटनाओं ने दिल दहलाया
X

एक नजर में 

साल 2019 की देश की बड़ी खबरे जिन्होंने बटोरी सुर्खिया

भावी पीढ़िया आने वाले समय में जब इतिहास को पलटकर देखेंगी तो साल 2019 को महत्वपूर्ण कानूनो के निर्माण एवं ऐतिहासिक घटनाओ के गवाह के रूप में देखेंगी । साल;2019 राजनैतिक, मनोरंजन एवं खेल जैसे कई मायनो में बेहद मह्त्वपूर्ण। यह साल राजनैतिक परिद्र्श्य से बड़े उतार चढ़ाव वाला रहा भारतीय जनता पार्टी केंद्र में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटी। वहीँ कांग्रेस में बेटे राहुल के पद त्यागने के बाद मम्मी सोनिया फिर से अध्यक्ष बनी। इसके अलावा भारतीय वायुसेना द्वारा पाक पर की गई एयर स्ट्राइक, धारा 370, राम मंदिर जैसे बड़े मुद्दों पर ऐतिहासिक फैसले देखने को मिले।

एक नज़र देखें क्या रहा खास....

पुलवामा में हुआ था सीआरपीएफ पर हमला

14 फरवरी को कश्मीर में सीआरपीएफ के जवानो पर हुआ था हमला जिसमें 40 जवान हुए थे शहीद। पाक समर्थित आतंकी समूह जैस ऐ मोहम्मद ने ली थी इस हमले की जिम्मेदारी।

वायुसेना ने की एयर स्ट्राइक, अभिनदन बने बंदी

26 फरवरी को भर्ती वायु सेना ने की थी पीओके में एयर स्ट्राइक। जैस ए मोहम्मद द्वारा सीआरपीएफ के जवानो पर किये गये हमले का जवाब देते हुए वायु सेना ने की थी कार्रवाई। बालालकोट में आतंकी ठिकानो को बनाया था निशाना इस हमले में मिग-21 के पाक सिमा में क्रेश होने पर भारतीय विंग कमांडर अभिनदन को बनाया था पाक ने बंदी जिन्हे बाद में छोड़ा।

मिशन शक्ति का किया सफल परिक्षण

27 मार्च को 'मिशन शक्ति' के तहत भारत ने ओडिशा के कलाम द्वीप से एक एंटी सैटेलाइट मिसाइल के जरिए अंतरिक्ष में अपने एक सैटेलाइट को मार गिराया था। इस सफल परीक्षण से भारत दुनिया की अंतरिक्ष महाशक्तियों के क्लब में शामिल हो गया था जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में की थी।

ओडिशा पहुंचा था फैनी चक्रवात।

3 मई को चक्रवात फैनी ओडिशा के तट टकराया से हुई थी 64 लोगो की मौत साथ ही करोड़ो रुपयों की सम्पति का हुआ था नुकसान।

अरुणाचल में बीजेपी ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत

अरुणाचल में हुए विधानसभा चुनावो में बीजेपी ने रिकॉर्ड जित दर्ज की जिसके बाद पेमा खांडू ने संभाला मुख्यमंत्री पद।

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की वापसी।

साल के शुरुआत में हुए आम चुनावो में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रचते हुए 300 से अधिक सीटे जीतकर दोबारा सरकार में वापसी की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने शुरू की दूसरी पारी।

बेटे राहुल ने त्यागा पद, मम्मी सोनिया हुई पुनः काबिज

इस साल हुए लोकसभा चुनावो कांग्रेस पार्टी की बाद हार के बाद इसकी जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गाँधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया ।उनके इस्तीफे के बाद पार्टी की कोर कमिटी ने सोनिया को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया । राहुल गाँधी इस साल चुनाव में अपनी पारम्परिक लोकसभा सीट अमेठी में स्मृति ईरानी से हार गए थे हालाँकि केरल की वायनाड सीट से जीतकर पहुंचे संसद।

तीन तलाक हुआ अवैध

भारतीय जनता सत्ता सँभालते ही मुस्लिम बहनो से किये वादे को पूरा करते हुए केंद्र सरकार ने तीन तलाक को अवैध करार दिया।

कश्मीर हुआ 370 मुक्त

केंद्र सरकार ने संसद में विधेयक पारित कर जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई कश्मीर और लदाख को बनाया केंद्र शासित प्रदेश ।

राम मंदिर का हुआ रास्ता साफ

देश के विवादित मुद्दों में से एक राममंदिर पर भी इस साल सर्वोच्च न्यायलय का निर्णय आने से इसके बनने का भी रास्ता साफ हुआ।सर्वोच्च न्यायलय ने मंदिर के साथ ही मस्जिद के लिए अयोध्या में पांच एकड़ जमीन देने का भी फैसला सुनाया।

भाजपा- शिवसेना गठबंधन टूटा

महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव परिणाम के बाद दोनों दलो के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान शुरू हो गया था। परिणाम स्वरुप महाराष्ट्र एवं केंन्द्र में 35 साल पुराना भाजपा -शिवसेना गठबंधन टूट गया था। गठबंधन टूटने के बाद शिवसेना ने नए साथीयो कांग्रेस एवंएनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई।

ठाकरे परिवार से उद्धव बने पहले सीएम

शिवसेना के गठन करने के बाद से भारतीय राजनीती में गहरी साख रखने वाले ठाकरे परिवार की ओर से उद्धव ठाकरे सीएम के रूप में शपथ लेने वाले पहले सदस्य बने।

नागरिकता संसोधन कानून बना

साल के अंत में केंद्र सरकार ने पडोसी देशो में धार्मिक उत्पीड़न का शिकार हो रहे अल्पसंख्यको को भारतीय नागरिकता देने के उद्देश्य से नागरिकता कानून में संसोधन करते हुए 10 साल को घटाकर 5 साल कर दिया। जिसके बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश से आये अल्पसंख्यको को भारत में शांति पूर्ण पांच साल रहने के बाद मिल जाएगी जोकि पूर्व में 10 साल थी।

वर्ष 2019 में कई बॉलीवुड हस्तियों के साथ साथ कुछ भारतीय नेताओ ने कहा दुनिया को अलविदा .....


मृणाल सेन का निधन

महान फिल्मकार मृणाल सेन का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया पद्म भूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित, फिल्म निर्माता मृणाल सेन का 31 दिसंबर की सुबह लंबी उम्र की बीमारी के चलते निधन हो गया। 50 और 60 के दशक में पैरेलल सिनेमा के थे बड़े नाम।

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता-लेखक कादर खान का निधन

भारतीय सिनेमा जगत में बतौर अभिनेता फिल्म जवानी दीवानी '(1972) से शुरुआत की थी। अपनी खलनायकी से पाई थी पहचान,उन्होंने खलनायकी के साथ कॉमेडी एवं चरित्र अभिनय से भी बॉलीवुड में छोड़ी थी अपनी छाप। उन्होंने 250 से अधिक फिल्मो में किया था अभिनय।

पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस का हुआ निधन

उन्होंने 1970 के दशक के मध्य में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा घोषित आपातकाल के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आपातकाल के दौरान, उन्हें बड़ौदा डायनामाइट मामले में गिरफ्तार किया गया था। 1977 के आम चुनाव में जब वह मुजफ्फरपुर में जीते थे तब भी जेल में थे। अटल सरकार में रहे थे भारत के रक्षा मंत्री।

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 63 साल की उम्र में निधन

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 63 साल की उम्र में निधन। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने बीमारी के बावजूद कार्यालय में अपनी सेवाये देते रहें। वह मोदी सरकार में रहे थे रक्षा मंत्री।

शीला दीक्षित का 81की उम्र में निधन

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित 81 वर्ष की उम्र में निधन हुआ । वह तीन बार बनी थी दिल्ली की मुख्यमंत्री।

सुषमा स्वराज का हुआ निधन

25 साल की उम्र में पहला चुनाव जीतकर राजनीती में किया था पदार्पण। अटल बिहारी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में बानी थी पहली बार केंद्रीय मंत्री। मोदी सर्कार में साल 2014 से 2019 तक रहीं थी विदेश मंत्री।

बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा का निधन

जगन्नाथ मिश्रा राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री रहे। वह बिहार राज्य में अंतिम कांग्रेस मुख्यमंत्री थे।

प्रसिद्ध संगीतकार खय्याम ने कहा अलविदा

ख़य्याम को कभी-कभी और उमराव जान जैसी फिल्मों में उनके संगीत के लिए जाना जाता था।

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन

अरुण जेटली नरेंद्र मोदी की पहली सरकार में थे वित्तमंत्री। छात्र नेता के रूप में शुरू की थी राजनीती साल 2000 में अटल बिहारी की सरकार में बने थे पहली बार मंत्री।

पूर्व कानून मंत्री और प्रख्यात वकील राम जेठमलानी का निधन

राम जेठमलानी सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील थे उन्होने कई विवादित केसेस में की थी पैरवी। 1977 में बने थे पहली बार लोकसभा सदस्य 1996 में अटल सरकार में रहे थे कानून मंत्री।

शोले के कालिया विजु खोटे का निधन

फिल्म शोले में विजु खोट ने 'कालिया' की भूमिका निभाई। इस किरदार ने लोगों के दिलों पर ऐसी गहरी छाप छोड़ी कि आज भी वह अपने किरदार के लिए जाने जाते हैं।

श्रीराम लागू थिएटर अभिनेता का निधन

श्रीराम लागू को इस सदी का सबसे महान मराठी मंच अभिनेताओं में से एक माना जाता था। वह पेशे से नाक, कान, गले के डॉक्टर भी थे। उन्हें 1978 में घरौंडा में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।



Updated : 1 Jan 2020 5:01 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top