फिल्म '83' से जुड़ी रणवीर सिंह ने शेयर की तस्वीर
X
मुंबई। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी आगामी फिल्म '83' में कपिल देव की भूमिका निभाने के लिए ना सिर्फ अपने लुक में बदलाव किये है, बल्कि फिल्म के लिए उन्होंने कपिल देव का मशहूर 'नटराज शॉट' भी लगाया है। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह कपिल देव की तरह ही नटराज शॉट लगते नजर आ रहे हैं।
रणवीर का यह लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म 1983 में खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। अभिनेता रणवीर सिंह '83' में कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने फिल्म का फर्स्ट लुक भी शेयर किया था, जिसे काफी पसंद किया गया। इस फिल्म में रणवीर हूबहू कपिल देव की तरह नजर आ रहे हैं। फिल्म में रणवीर के अलावा सुनील गावस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल नजर आएंगे। वहींं फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाएंगी। यह फिल्म रणवीर और दीपिका की शादी के बाद की पहली ऐसी फिल्म होगी, जिसमें दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को सिनेमघरों में रिलीज होगी।
On my special day, here's presenting THE HARYANA HURRICANE 🌪KAPIL DEV 🏏🏆@83thefilm @kabirkhankk @deepikapadukone @madmantena @Shibasishsarkar @vishinduri @RelianceEnt @FuhSePhantom @NGEMovies pic.twitter.com/HqaP07GJEQ
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) July 6, 2019
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in