Home > मनोरंजन > रणबीर-आलिया स्विट्जरलैंड में मनाएंगे हनीमून, शादी की डेट और गेस्ट लिस्ट हुई लीक

रणबीर-आलिया स्विट्जरलैंड में मनाएंगे हनीमून, शादी की डेट और गेस्ट लिस्ट हुई लीक

रणबीर-आलिया स्विट्जरलैंड में मनाएंगे हनीमून, शादी की डेट और गेस्ट लिस्ट हुई लीक
X

मुंबई। कपूर खानदान के चश्म-ओ-चिराग और नॉटी बाय रणबीर कपूर और भट्ट कन्या आलिया भट्ट की शादी की खबरें इन दिनों बॉलीवुड के आसमान पर घनघोर बादलों की तरह छाई हुईं है। हालांकि, दोनों परिवारों की तरफ से आधिकारिक बयान सामने न आने की वजह से अभी तक इनकी शादी की तारीख कन्फर्म नहीं हो पाई है। चर्चा है कि दोनों या तो 7 अप्रैल या फिर 10 से 17 अप्रैल के बीच सात फेरे ले सकते हैं। वहीं अब इस कपल के हनीमून डेस्टीनेशन को लेकर भी ताजा अपडेट सामने आया है।

शादी के फंक्शस -

कहा जा रहा है कि 13-14 अप्रैल को दोनों की शादी के फंक्शस शुरू हो जाएंगे जो कि तीन- चार दिन तक चलेंगे और 17 अप्रैल को ये हॉट कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा। माना यह जा रहा है कि दोनों चेंबूर स्थित आरके स्टूडियो में पंजाबी रीति- रिवाज से शादी करेंगे जिसमें उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल होंगे।

स्विटजरलैंड में हनीमून -

आरके स्टूडियो की स्थापना रणबीर के ग्रेट ग्रैंड फादर पृथ्वीराज कपूर ने की थी, तभी से कपूर परिवार इस स्टूडियो को अपनी कर्मभूमि के तौर पर मानता आ रहा है। चर्चा है कि शादी के तुरंत बाद रणबीर-आलिया अपने हनीमून के लिए स्विटजरलैंड रवाना होंगे। अपनी लाइफ के इन गोल्डन डेज को दोनों स्विटजरलैंड की खूबसूरत धरती पर मेमोरेबल बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए सारी तैयारियां भी मुकम्मल कर ली गईं है।

रॉकी और रानी -

उल्लेखनीय है कि करण जौहर की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। रणवीर- आलिया पर फिल्माए जाने वाले फिल्म के गाने के लिए करण स्विट्जरलैंड में लोकेशन ढूंढ रहे हैं जिसकी शूटिंग इस साल मई या जून महीने में की जाएगी। यानी आलिया को शादी के कुछ दिन बाद ही इसकी शूटिंग के लिए जाना पड़ेगा और इस गाने को शूट करने में करीब एक हफ्ते का समय लगेगा। माना जा रहा है कि इस दौरान रणबीर वहां पहुंच कर आलिया के साथ समय बिताएंगे। हालांकि यह उनका हनीमून डेस्टिनेशन नहीं होगा लेकिन इस कपल को साथ में अच्छा समय बिताने का मौका जरूर मिल जाएगा।

ये होंगे मेहमान -

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शिरकत करेंगे। जिसमें शाहरुख खान, वरुण धवन, संजय लीला भंसाली, जोया अख्तर, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान और अर्जुन कपूर का नाम शामिल है। सभी मेहमान शादी का हर फंक्शन मेहंदी से लेकर संगीत तक सबकुछ बहुत धूमधाम से सेलिब्रेट किया जायेगा।

Updated : 9 April 2022 6:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top