Home > मनोरंजन > पूजा हेगड़े आज मना रही है अपना 29 वां जन्मदिन

पूजा हेगड़े आज मना रही है अपना 29 वां जन्मदिन

पूजा हेगड़े आज मना रही है अपना 29 वां जन्मदिन
X

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री और मॉडल पूजा हेगड़े आज अपना 29 वां जन्मदिन मना रही है। 23अक्टूबर1990 को महाराष्ट्र में जन्मी पूजा को बचपन से ही मॉडलिंग का शौक रहा है। अपनी प्रारंभिक शिक्षा के दौरान पूजा ने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। अपनी इस रुचि को पूजा ने पैशन बना लिया। पूजा 2009 में मिस इंडिया फेमिना में हिस्सा ले चुकी हैं। मगर इस प्रतियोगिता में वह ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाई। इसके बावजूद पूजा ने हार नहीं मानी। उन्होंने पुनः 2010 में मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सेकंड रनर अप चुनी गईं। इसके बाद पूजा कई पत्रिकाओं के कवर पर नजर आईं। इसके साथ ही पूजा को दक्षिण की फिल्मों में अभिनय का ऑफर मिला।

उन्होंने अभिनय का सफर तमिल फिल्म 'मुगमोदो' से शुरू किया। वह हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलगु और कन्नड़ भाषा में समान अधिकार रखती हैं। पूजा ने 2016 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'मोहनजो-दारो' से बॉलीवुड में कदम रखे। पूजा ज्यादातर दक्षिण की फिल्मों में सक्रिय नजर आईं। इन फिल्मों में ओका लैला कसम, दुव्वादा जगन्नाधम, साक्ष्यं, महर्षि और गद्दालकोण्डा गणेश शामिल हैं। पूजा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह जल्द ही बॉलीवुड की कॉमिक फिल्म 'हाउसफुल 4 ' में नजर आएंगी।

Updated : 13 Oct 2019 8:13 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top