Home > मनोरंजन > ऑस्कर अवॉर्ड्स 2020 : 'जोकर' के लिए फिनिक्स ने जीता बेस्ट एक्टर खिताब

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2020 : 'जोकर' के लिए फिनिक्स ने जीता बेस्ट एक्टर खिताब

लॉस एंजेलेस। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड्स यानि 92वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का इंतजार अब खत्म हो गया है ये अवॉर्ड्स अमेरिका के लॉस एंजेलेस शहर के डॉल्बी थियेटर में आयोजित किया जा रहा है। 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलिवुड' में शानदार अभिनय के लिए ब्रैड पिट को मिला बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड। टॉय स्टोरी, हेयर लव, पैरासाइट ने भी अलग-अलग कैटिगरी में ऑस्कर जीता है।

एक्टर वॉकीन फिनिक्स ने बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड जीत लिया है। वॉकीन को इस अवॉर्ड का सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, उन्होंने अपनी ऑस्कर स्पीच में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की है।

एक्ट्रेस लौरा डर्न ने फिल्म मैरिज स्टोरी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री का ऑस्कर जीत लिया है। यह उनके करियर का तीसरा नॉमिनेशन था। इस कैटेगिरी में मार्गेट रॉबी, फ्लोरेंस पग, स्कारलेट योहानसन और कैथी बेट्स जैसी एक्ट्रेसेस शामिल थीं। खास बात ये है कि लौरा डर्न अपना बर्थ डे भी मना रही हैं। उन्होंने अपनी ऑस्कर स्पीच में कहा कि वे इससे बेहतर बर्थ डे गिफ्ट की उम्मीद नहीं कर सकती थीं।

जैकलीन डुरेन को फिल्म लिटिल वीमेन के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। आपको बताते जाए कि इस फिल्म को ऑस्कर 2020 में 6 कैटेगिरी में नॉमिनेशन मिला था जिनमें बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस, बेस्ट फिल्म जैसे नॉमिनेशन शामिल हैं।

Updated : 10 Feb 2020 5:42 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top