बॉलीवुड को काफी मिस किया: प्रियंका चोपड़ा
X
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में काम करने के दौरान बॉलीवुड को काफी मिस किया है। प्रियंका काफी समय से बॉलीवुड से दूर है। वर्ष 2016 में प्रियंका अंतिम बार फिल्म जय गंगाजल में नजर आयी थी। हाल ही में उनकी एक हॉलीवुड फिल्म रिलीज हुई है। इसे ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों ने ही खूब सराहा। इसके पहले भी वह फिल्म 'बेवाच' में नजर आयी थीं। इसमें भी उनके रोल को सभी ने काफी सराहा था।
वह सोनाली बोस की फिल्म'द स्काई इज भपक'से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। यह एक बायोग्राफिकल ड्रामा है जो कि मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की लाइफ पर बेस्ड है। प्रियंका ने हिंदी फिल्मों के प्रति अपने लगाव को भी शेयर किया। अभिनेत्री ने कहा ''मेरा हिंदी फिल्मों के प्रति गहरा लगाव है। मैंने हॉलीवुड फिल्में करने के दौरान इसे काफी मिस किया हालांकि मेरे लिए बॉलीवुड या हॉलीवुड जैसी कोई चॉइस नहीं है, ये बस फिल्मों का जादू है। दोनों ही देशों में मेरे करियर से मुझे बेहद प्यार है और जब तक लोग मुझे देखना पसंद करेंगे, मैं फिल्में करती रहूंगीं। फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर भी नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी।
Naveen Savita
Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.