Home > मनोरंजन > अनिल कपूर-माधुरी दीक्षित की 'तेजाब' नए रंग में दोबारा होगी रिलीज, रीमेक की तैयारियां शुरू

अनिल कपूर-माधुरी दीक्षित की 'तेजाब' नए रंग में दोबारा होगी रिलीज, रीमेक की तैयारियां शुरू

अनिल कपूर-माधुरी दीक्षित की तेजाब नए रंग में दोबारा होगी रिलीज, रीमेक की तैयारियां शुरू
X

मुंबई। साल 1988 में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की सुपर-डुपर फिल्म तेजाब आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है। इसके गानों को लोग आज भी उसी तरह से सुनते हैं, जैसे उस समय इन्हें सुना जाता था। जिस समय यह फिल्म रिलीज हुई थी तो इसने कामयाबी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

उस समय की न्यूकमर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म में धमाल मचा दिया था। इस फिल्म के बाद ना सिर्फ माधुरी और अनिल कपूर की जोड़ी सुपरहिट हुई, बल्कि माधुरी के करियर को भी एक नई बुलंदी मिली। इससे पहले माना जा रहा था कि वह बॉलीवुड में सिर्फ अपने डांस की वजह से ही चल रही थीं।

तेजाब को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही इस फिल्म के रीमेक की तैयारी की जा रही है। एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में फिल्म प्रोड्यूसर मुराद खेतानी ने बताया है कि उन्होंने एन चंद्रा की इस सुपरहिट फिल्म तेजाब के सभी राइट्स ले लिए हैं। उन्होंने कहा की हम इस मूवी को आज के दौर की कहानी पर बनाएंगे।

एन चंद्रा ने इस फिल्म के रीमेक पर आपत्ति जताई है। चंद्रा ने कहा कि तेजाब जैसी आइकॉनिक फिल्म के साथ छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। एन चंद्रा का कहना है कि कि उन्हें नहीं लगता है कि तेजाब का रीमेक बनाना चाहिए। क्लासिक फिल्मों को टच करने की जरूरत नहीं है। उस फिल्म की कहानी उस दौर की थी। वह एक दौर था और एक दौर का रीमेक नहीं हो सकता। सूत्रों की माने तो इस रीमेक में माधुरी दीक्षित एक बार फिर नजर आ सकती है। उन्हें फिल्म में अहम भूमिका मिलना तय माना जा जा रहा है।

Updated : 20 May 2022 11:15 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top