Home > मनोरंजन > विवेक ओबेरॉय के घर पर कर्नाटक पुलिस ने मारा छापा,

विवेक ओबेरॉय के घर पर कर्नाटक पुलिस ने मारा छापा,

विवेक ओबेरॉय के घर पर कर्नाटक पुलिस ने मारा छापा,
X

मुंबई। अभिनेता विवेक ओबेरॉय के मुंबई स्थित घर पर बेंगलुरु पुलिस ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि ड्रग्स के मामले में विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा की कथित रूप संलिप्तता के चलते छापेमारी की जा रही है।

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि आदित्य अल्वा फरार है। विवेक ओबेरॉय उनके रिश्तेदार है और हमें अल्वा के संबंध में कुछ जानकारी मिली है। हम मामले की जांच करना चाहते थे इसलिए अदालत का वारंट लेकर क्राइम ब्रांच की टीम मुंबई में उनके घर गई है।

बेंगलुरु में आदित्य अल्वा के घर की भी तलाशी ली गई। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान बेंगलुरु पुलिस के दो इंस्पेक्टर दोपहर करीब एक बजे विवेक ओबेरॉय के घर पहुंचे थे।

विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अलवा के बेटे हैं। आदित्य अल्वा पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को कथित रूप से ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को सैंडलवुड के नाम से जाना जाता है।

Updated : 12 Oct 2021 11:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top