Home > शिक्षा > नौकरी > MPPSC : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी की राज्य मुख्य परीक्षाओं की तिथि

MPPSC : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी की राज्य मुख्य परीक्षाओं की तिथि

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य मुख्य परीक्षा 2021 और 2022 का शेड्यूल जारी किया है।

MPPSC : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी की राज्य मुख्य परीक्षाओं की तिथि
X

स्वदेश वेबडेस्क। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा मुख्य परीक्षाओं की तिथि घोषित की जा चुकी है। राज्य मुख्य परीक्षा 2021 और 2022 का शेड्यूल जारी किया है। विशेषज्ञों ने बताया की अब विद्यार्थियों के लिए वक्त बहुत कम बचा हुआ है। इस समय उन्हें प्वाइंट्स पर ध्यान देते हुए पढाई करना चाहिए। साथ ही लेखन को आर्कषक बनाने की भी जरूरत है।

राज्य मुख्य परीक्षा 2021 की तिथि घोषित-

मध्यपप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य मुख्य परीक्षा 2021 की तिथि घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 17 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। जिसके लिए परीक्षा केंद्र इंदौर,भोपाल,जबलपुर,ग्वालियर,छिंदवाडा,रतलाम,सतना,सागर,शहडोल और बड़वानी बनाए गए हैं। परीक्षा के एडमिट कार्ड 10 जुलाई 2023 को जारी किए जाएंगे।

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 की तिथि घोषित-

राज्य मुख्य परीक्षा 2022 की तिथि घोषित कर दी गई है। परीक्षा 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। वहीं राज्य वन मुख्य परीक्षा 2022 , 10 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कुल 427 पदों के लिए आयोजित की जाएगी।

Updated : 27 Jun 2023 11:06 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Web

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top