Home > अर्थव्यवस्था > दिल्ली चुनाव के नतीजों से खुश सेंसेक्स, 400 अंक चढ़ा

दिल्ली चुनाव के नतीजों से खुश सेंसेक्स, 400 अंक चढ़ा

दिल्ली चुनाव के नतीजों से खुश सेंसेक्स, 400 अंक चढ़ा
X

मुंबई। आज दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। इसी बीच शेयर बाजार अच्छी बढ़त के खुला। ऐसा लगता है शुरुआती रुझानों से शेयर बाजार भी खुश है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 203.77 अंकों की बढ़त के साथ 41183 .39 पर खुला और खुलते ही इंडेक्स ने करीब 100 अंक और जोड़ लिए। वहीं निफ्टी 76.9 अंक जोड़कर 12108.40 पर खुला।

बेंचमार्क रुझानों का स्वागत करते नजर आ रहे हैं। शुरुआती आधे घंटे के कारोबार में सेंसेक्स करीब 450 अंक जोड़ चुका था। 9 बजकर 40 मिनट के आसपास सेंसेक्स 408.17 अंक ऊपर 41,387.79 पर ट्रेड करता देखा गया। शुरुआती आधे घंटे में इंडेक्स 41,418.64 अंकों का हाई देख चुका है। वहीं, निफ्टी की बात करें तो इस समय इंडेक्स 1% की तेजी के साथ 12,151.45 के स्तर पर देखा गया।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स का कोई भी शेयर लाल निशान पर दिखाई दिया। सबसे ज्यादा तेजी की बात करें तो टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, ऐक्सिस बैंक, आईटीसी और एसबीआई के शेयरों में दिखाई दे रही है।

वहीं निफ्टी के दिन शेयरों में सबेस ज्यादा तेजी है उनमें गेल, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, हिंडाल्को और जेएसडब्ल्यू स्टील हैं। ग्रासिम, ज़ी लिमिटेड और यूपीएल के शेयरों में गिरावट दिखाई दे रही है। सोमवार को सेंसेक्स 162.23 अंकों की गिरावट के साथ 40,979.62 पर बंद हुआ था और कारोबार के दौरान 40,798.98 तक फिसल गया था। निफ्टी की क्लोजिंग 66.85 अंकों की गिरावट के साथ नीचे 12,031.50 पर हुई थी। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयरों में काफी गिरावट दर्ज की गई थी।

Updated : 11 Feb 2020 5:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top