Home > अर्थव्यवस्था > पेट्रोल और डीजल के दाम में आई गिरावट

पेट्रोल और डीजल के दाम में आई गिरावट

पेट्रोल और डीजल के दाम में आई गिरावट
X

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम गुरुवार को छह-छह पैसे कम हुये। गत 19 मई को आम चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद दोनों ईंधनों के दाम में यह पहली गिरावट है।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज पेट्रोल छह पैसे सस्ता होकर 71.80 रुपये प्रति लीटर बिका। डीजल भी इतनी ही गिरावट के बाद 66.63 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।

कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल छह-छह पैसे सस्ता होकर क्रमश: 73.86 रुपये, 77.41 रुपये और 74.53 रुपये प्रति लीटर बिका।

डीजल कोलकाता और चेन्नई में छह-छह पैसे की गिरावट के साथ क्रमश: 68.39 रुपये और 69.82 रुपये प्रति लीटर रह गया। चेन्नई में इसकी कीमत सात पैसे घटकर 70.43 रुपये प्रति लीटर पर आ गयी।

तेल विपणन कंपनियाँ दैनिक आधार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा करती हैं तथा रोजना सुबह छह बजे से नयी दरें लागू होती हैं। दाम तय करते समय अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम तथा डॉलर की तुलना में रुपये के विनिमय दर को ध्यान में रखा जाता है।

Updated : 30 May 2019 9:18 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top