विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट, गोल्ड स्टॉक में भी घटा
Swadesh Digital | 29 Sep 2019 11:46 AM GMT
X
X
मुंबई। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट दर्ज की गयी और 20 सितंबर को समाप्त सप्ताह में यह 38.8 करोड़ डॉलर घटकर 428.57 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 13 सितंबर को समाप्त सप्ताह में यह 64.9 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 428.96 अरब डॉलर रहा था।
रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 20 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 12.5 करोड़ डॉलर घटकर 396.67 अरब डॉलर रह गया। स्वर्ण भंडार 25.9 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 26.84 अरब डॉलर पर आ गया।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 60 लाख डॉलर घटकर 3.62 अरब डॉलर रह गयी जबकि विशेष आहरण अधिकार 30 लाख डॉलर की बढ़त में 1.44 अरब डॉलर पर पहुँच गया।
Updated : 29 Sep 2019 11:46 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire