Home > अर्थव्यवस्था > चार महानगरों में वाणिज्य सिलेंडर के बढ़े दाम

चार महानगरों में वाणिज्य सिलेंडर के बढ़े दाम

चार महानगरों में वाणिज्य सिलेंडर के बढ़े दाम
X

नईदिल्ली। नए साल की शुरआत में तेल कंपनियों ने देश के चार महानगरों में वाणिज्य गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि कर उपभोक्ताओं को झटका दिया है।कंपनियों ने 19 किग्रा वाले सिलेन्डरों के दामों में 16.50 रूपए से बढ़ाकर 22.50 रुपये कर दी है।हालांकि रसोई गैस के दामों में अभी कोई वृद्धि नहीं की गई है।

इंडियन ऑयल के अनुसार 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक इस्तेमाल में आने वाले सिलेंडर में दिल्ली में 17 रूपए की वृद्धि हुई है।जिसके बाद इसकी कीमत 332 रुपये से बढ़कर 1349 हो गई है।जबकि कोलकाता में 19 किलोग्राम का वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले सिलेंडर की कीमतों में 22.50 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।जिसके बाद इसकी कीमत 1387.50 से 1410 रुपये हो गई है।चेन्नई में इसकी कीमत 16.50 रुपये बढ़ने से 1446.50 से 1463.50 रूपए हो गई है। जबकि रसोई गैस में उपयोग होने वाले 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत सभी महानगरों में पूर्ववत है।बता दें की सरकार एक साल में सरकार एक वर्ष में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों सब्सिडी की दर पर देती है।12 से अधिक सिलेंडर लेने पर उपभोक्ता को बाजार मूल्य देना होता है।

चार महानगरों में 19 किलोग्राम के सिलेंडर की नई कीमत -

  • दिल्ली - 1349
  • कोलकाता -1410.00
  • मुंबई -1297.50
  • चेन्नई - 1463.50

गैर सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडरों के दाम -

  • दिल्ली - 694.00
  • कोलकाता - 720.50
  • मुंबई - 694.00
  • चेन्नई - 710.00

Updated : 12 Oct 2021 11:05 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top