कांग्रेस करेगी पांच राज्यों में हार पर मंथन, सोनिया गांधी ने बुलाई CWC की बैठक
स्वदेश डेस्क | 12 March 2022 1:00 PM GMT
X
X
नईदिल्ली। पांच राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाई है।कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि बैठक कल शाम 4 बजे दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय पर होगी। यहां सीडब्ल्यूसी के सदस्य 5 राज्यों में पार्टी को मिली चुनावी हार और वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर मंथन करेंगे।
उल्लेखनीय है कि 10 मार्च को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा था कि पांचों चुनावी राज्य (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर) में कांग्रेस की उम्मीदों के अनुरूप परिणाम नहीं आए हैं। ऐसे में पार्टी के पदाधिकारी जल्द ही चुनावी परिणामों की समीक्षा करेंग
Updated : 15 March 2022 10:02 AM GMT
Tags: #SoniaGandhi #Congress #Election CWC
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire