Home > देश > मोदी सरकार में सबसे कम 30 फीसदी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

मोदी सरकार में सबसे कम 30 फीसदी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र पहले 32 रुपये का एक्साइज शुल्क लेता था, जिसमें कटौती करने से कीमत कम हो गई

मोदी सरकार में सबसे कम 30 फीसदी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
X

नईदिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा की मोदी सरकार के कार्यकाल में तेल की कीमतों में सबसे कम 30 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि मूल वेतन में दशकों से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही सरकार ने कई अन्य मुफ्त योजनाओं की शुरुआत की।

उन्होंने आगे कहा की हम अभी भी महामारी से उबर नहीं पाए हैं, अभी भी 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है और वैक्सीनेशन जारी है। यूक्रेन-रूस विवाद चल रहा है। जिसके कारण तेल की कीमतें 19.56 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 130 डॉलर प्रति बैरल हो गईं हैं। पेट्रोल-डीजल पर केंद्र पहले 32 रुपये का एक्साइज शुल्क लेता था, जिसमें कटौती करने से कीमत कम हो गई।

राज्य ले जिम्मेदारी -

उन्होंने कहा की केंद्र ने ने अपनी ज़िम्मेदारी ली है। अब राज्यों को भी ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए। गैर-भाजपा शासित राज्य जितना VAT लगा रहे हैं, उसका आधा VAT भाजपा शासित राज्यों में लगाया गया है। पेट्रोल की कीमतों में भाजपा और गैर-भाजपा शासित राज्यों में 15-20 रुपये का अंतर है।

रूस के साथ ऊर्जा संबंध -

हम ईरान जैसे खाड़ी देशों के करीब स्थित हैं, जहां बहुत सारा तेल है। हमारे रूस के साथ ऊर्जा संबंध हैं, हम उनसे कच्चा तेल खरीदते हैं लेकिन हमारा कुल आयात 0.2 फीसदी से अधिक नहीं है, हम शर्तों के अनुसार खरीदने के लिए तैयार हैं। हमें अपने हितों का ध्यान रखना होगा।

Updated : 29 April 2022 12:46 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top