Home > देश > ​​भारतीय नौसेना ​ने एंटी-शिप मिसाइल ​से नष्ट किया जहाज ​

​​भारतीय नौसेना ​ने एंटी-शिप मिसाइल ​से नष्ट किया जहाज ​

जारी तस्वीरों में क्षतिग्रस्त हुए जहाज को आग की लपटों ​के बीच दिखाया​​

​​भारतीय नौसेना ​ने एंटी-शिप मिसाइल ​से नष्ट किया जहाज ​
X

​नई दिल्ली। ​​भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को ​बंगाल की खाड़ी में ​​गाइडेड ​एंटी-शिप मिसाइल (एएसएचएम) का परीक्षण ​कार्वेट, आईएनएस कोरा​ ​से ​किया। इस मिसाइल ने सटीकता के साथ अधिकतम सीमा पर सफलतापूर्वक निशाना साधा।​ ​​​मिसाइल ने लक्षित जहाज को​​ गंभीर रूप से ​​क्षतिग्रस्त ​करने के साथ ही जला दिया​। नौसेना ​ने सफल परीक्षण साबित करने के लिए तस्वी​रें जारी करके क्षतिग्रस्त हुए जहाज को आग की लपटों ​के बीच दिखाया​​​​।​

अधिकतम सीमा​ तक सटीकता के साथ निशाने पर ​अचूक निशाना साधा

नौसेना प्रवक्ता के अनुसार ​इस ​गाइडेड ​एंटी-शिप मिसाइल (एएसएचएम)​ का पिछला परीक्षण अरब सागर में ​​किया गया था​​​।​ ​भारतीय नौसेना ने​ 23 अक्टूबर को​ ​​अपने मिसाइल कोर्वेट ​आईएनएस प्रबल ​से एंटी-शिप मिसाइल ​​लॉन्च की ​थी​।​ नौसेना ने एक वीडियो ​भी ​साझा किया​ था, जिसमें अधिकतम सीमा पर घातक सटीकता और लक्ष्य जहाज को डुबाना था।​ ​मिसाइल ने अरब सागर ​में अपने पुराने जहाज ​को अपनी अधिकतम सीमा पर घातक सटीकता के साथ मारा।​ ​भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय नौसेना ​की मिसाइल ​ने दोनों बार ​अधिकतम दूरी पर घातक सटीकता के साथ​ लक्षित जहाज ​पर सटीक निशाना साधा​।

Updated : 30 Oct 2020 2:24 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top