Home > देश > भारतीय नौसेना ने वियतनाम के साथ शुरू किया पैसेज अभ्यास

भारतीय नौसेना ने वियतनाम के साथ शुरू किया पैसेज अभ्यास

भारतीय नौसेना ने वियतनाम के साथ शुरू किया पैसेज अभ्यास
X

नईदिल्ली। दक्षिण चीन सागर में वियतनामी नौसेना के साथ भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस 'कल्टन' ने शनिवार को पैसेज अभ्‍यास शुरू किया। यह अभ्यास दो दिन चलेगा।भारतीय नौसेना का यह जहाज मध्य वियतनाम के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 15 टन राहत सामग्री लेकर 24 दिसम्बर की शाम वियतनाम के बंदरगाह होश ची पोर्टन, हो ची मिन्ह सिटी पहुंचा था। भारत की ओर से भेजी गई सामग्री युद्धपोत के कमांडर ने राष्ट्रीय आपदा निवारण और नियंत्रण के लिए वियतनाम की केंद्रीय संचालन समिति को सौंपी। यह सहायता दो मित्र देशों के बीच गहरे संबंधों को प्रतिबिंबित करती है।

मिशन सागर- III प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एसएजीएआर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के दृष्टिकोण के अनुसार चलाया जा रहा है, जो भरोसेमंद साझेदार के रूप में भारत की स्थिति को दोहराता है। साथ ही भारतीय नौसेना को पसंदीदा सुरक्षा साझेदार और प्रथम उत्तरदाता के रूप में देखता है। यह मिशन आसियान देशों को दिए गए महत्व को रेखांकित करने के साथ मौजूदा आपसी सम्बंधों को और भी मजबूत करता है।

बाढ़ग्रस्त लोगों के लिए भारत की ओर से भेजी गई राहत सामग्री देकर हो ची मिन्ह सिटी से प्रस्थान के बाद आईएनएस 'किल्टन' ने शनिवार से दक्षिण चीन सागर में वियतनाम पीपुल्स नेवी के साथ नौसैन्य अभ्यास शुरू किया है। आईएनएस 'कल्टन' की वर्तमान यात्रा दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाने का भी प्रयास है। साथ ही दोनों देशों के बीच दोस्ती के मजबूत बंधन को आगे बढ़ाएगी और इस क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता में योगदान करेगी।

Updated : 12 Oct 2021 11:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top