सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम में पांच न्यायाधीश शामिल
Swadesh Digital | 9 May 2019 5:53 AM GMT
X
X
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति सूर्य कांत को पदोन्नत कर शीर्ष अदालत का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश केन्द्र सरकार से की है।
न्यायमूर्ति गवई फिलहाल बंबई उच्च न्यायालय में न्यायाधीश हैं जबकि न्यायमूर्ति सूर्य कांत हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं।
भाषा के अनुसार, शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपडेट की गई सिफारिश के अनुसार प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय कोलेजियम ने बुधवार को हुई बैठक में अंतत: दो लोगों को शीर्ष अदालत भेजने की सिफारिश की। शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों के 31 पद स्वीकृत हैं। फिलहाल न्यायालय में 27 न्यायाधीश हैं।
Updated : 9 May 2019 5:53 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire