अपने आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड को लिंक करना चाहते हैं? जानिए पूरी प्रक्रिया
स्वदेश डेस्क | 20 Dec 2021 9:06 AM GMT
X
X
नईदिल्ली। चुनावों में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक करने जा रही है। इसके लिए केंद्रीय कानून मंत्री ने लोकसभा में चुनाव अधिनियम (संसोधन )विधेयक 2021 पेश किया है। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले आए इस संसोधन विधेयक का कुछ विपक्षी दलों ने भी स्वागत किया। इस विधेयक के पारित होने के बाद चुनावों में फर्जी मतदान पर अंकुश लग जाएगा।
वर्तमान में कोई भी व्यक्ति गांव या शहर में रहकर दोनों जगहों से अपना वोटर आईडी कार्ड बनवा लेता है। ऐसे में वह एक चुनाव में दो बार वोट दे देता है लेकिन अब आधार और वोटर आईडी के लिंक होने के बाद लोग ऐसा नहीं कर पाएंगे। आगामी चुनावों में वोट डालने के लिए सभी को अपनी वोटर आईडी को आधार से लिंक करना होगा।
आइए हम आपको बताते है आप कैसे घर बैठे दोनों डॉक्युमेंट्स को लिंक कर सकते है -
- आधार और वोटर आईडी को लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको राष्ट्रीय मतदाता पोर्टल की वेबसाइट https://voterportal.eci.gov.in/ जाना होगा।
- यहां वोटर आईडी कार्ड नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा। उसके बाद एक नया पेज ओपन होगा।
- यहां अपना राज्य, जिला, व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम आदि को दर्ज करें।
- अब सर्च बटन पर क्लिक करें, अगर दर्ज किया गया डिटेल सही ढंग से सरकार के डेटाबेस से मिलता है, ताकि डिटेल स्क्रीन पर दिखे।
- 'फीड आधार नंबर' विकल्प पर टैप करें जो स्क्रीन के बाईं ओर उपलब्ध है।
- आधार कार्ड, आधार संख्या, मतदाता पहचान संख्या, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और/या रजिस्टर्ड ईमेल पते पर मौजूद नाम को भरने के लिए एक पॉप-अप पृष्ठ दिखाई देगा।
- सभी डिटेल का उल्लेख करने के बाद, डेटा को एक बार क्रॉस-चेक करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अंत में स्क्रीन पर एक संदेश दिखाया जाएगा कि आवेदन सफलतापूर्वक रजिस्टर्ड है।
Updated : 21 Dec 2021 8:11 AM GMT
Tags: #AadharCard #VoterID
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire