Home > राज्य > अन्य > मराठा आरक्षण को लेकर भाजपा का राज्यव्यापी आंदोलन, नेताओं ने दी गिरफ्तारी

मराठा आरक्षण को लेकर भाजपा का राज्यव्यापी आंदोलन, नेताओं ने दी गिरफ्तारी

मराठा आरक्षण को लेकर भाजपा का राज्यव्यापी आंदोलन, नेताओं ने दी गिरफ्तारी
X

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र के स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण की बहाली की मांग को लेकर शनिवार को राज्यव्यापी चक्काजाम आंदोलन किया। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि ओबीसी आरक्षण मिलने तक भाजपा की लड़ाई जारी रहेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस नागपुर में, विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर ठाणे में, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल कोल्हापुर में और राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे पुणे के आंदोलन में उपस्थित थे। वहीं मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा मंत्रालय के पास, सांसद सुजय विखे पाटिल अहमद नगर में, सांसद गोपाल शेट्टी दहिसर में और सांसद प्रीतम मुंडे ने बीड़ के आंदोलन में हिस्सा लिया। आंदोलन के दौरान फडणवीस, पाटिल और पंकजा मुंडे समेत सैकड़ों भाजपा नेताओं को सांकेतिक रूप से गिरफ्तार किया गया।

स्थानीय निकाय में मिलने वाला आरक्षण रद्द

प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने कहा कि ओबीसी आरक्षण रद्द हो जाने से राज्य में जगह-जगह तनाव फैल गया है। उच्चतम न्यायालय ने महाविकास आघाड़ी सरकार को 15 बार कहा कि दस्तावेज प्रस्तुत करें लेकिन राज्य सरकार ने प्रस्तुत नहीं किया। इसी वजह से न्यायालय ने ओबीसी समाज को स्थानीय निकाय में मिलने वाला आरक्षण रद्द कर दिया। इसमें केंद्र सरकार की कोई भूमिका नहीं है लेकिन महाविकास आघाड़ी सरकार जनता में गलत जानकारी फैला रही है। इसी वजह से भाजपा को राज्यव्यापी चक्काजाम आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक ओबीसी आरक्षण पूर्ववत लागू नहीं होता है तब तक भाजपा यह लड़ाई जारी रखेगी।

ओबीसी आरक्षण को बचाने में विफल -

फडणवीस ने नागपुर में कहा कि राज्य सरकार ओबीसी आरक्षण को बचाने में विफल रही। उच्चतम न्यायालय में राज्य सरकार ने डाटा प्रस्तुत नहीं किया। इसे तैयार करने का काम राज्य सरकार का था। अब राज्य सरकार इस मामले के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार बता रही है। इसी वजह से भाजपा को चक्का जाम आंदोलन करना पड़ रहा है।

Updated : 12 Oct 2021 10:26 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top