अमृता फडणवीस ने किया एक रोचक ट्वीट, पढ़े पूरी खबर
X
मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत नहीं मिला जिसके कारण देवेंद्र फडणवीस ने तीन दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी बीच गायिका और देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने एक रोचक ट्वीट किया है। जिसमें अमृता लिखती हैं- 'पलट के आऊंगी शाखों में खुशबुएं लेकर, ख़िजां की ज़द में हूं मौसम ज़रा बदलने दे!' इसका मतलब है- मैं खुशबू लेकर फिर से लौटूंगी। अभी पतझड़ की चपेट में हूं, जरा मौसम बदलने दो। इसके आगे उन्होंने लिखा है, 'वहिनी के रूप में पांच साल देने के लिए महाराष्ट्र को धन्यवाद! जैसा प्यार आपने दिया, वह हमेशा मुझे यादों में ले जाएगा। मैंने अपनी क्षमताओं के अनुरूप अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश की। इच्छा सिर्फ इतनी थी कि आपकी सेवा करके सकारात्मक बदलाव ला सकूं।'
पलट के आऊंगी शाखों पे खुशबुएँ लेकर,
— AMRUTA FADNAVIS (@fadnavis_amruta) November 26, 2019
खिज़ां की ज़द में हूँ मौसम ज़रा बदलने दे! Thanks Mah for memorable 5yrs as your वहिनी !The love showered by you will always make me nostalgic! I tried to perform my role to best of my abilities-with desire only to serve & make a positive diff🙏 pic.twitter.com/ePUzQgR9o5
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in