Home > राज्य > मध्यप्रदेश > दतिया > दतिया में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने किया दावा, हमने 27 लाख किसानों के कर्ज और 100 यूनिट बिजली के बिल माफ किए

दतिया में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने किया दावा, हमने 27 लाख किसानों के कर्ज और 100 यूनिट बिजली के बिल माफ किए

Mallikarjun Kharge
X

दतिया में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने की रैली  

दतिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज मंगलवार को सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले कांग्रेस को गालियां देते हुए कहते हैं कि हमने कुछ नहीं किया। हमने कुछ नहीं किया होता तो आप प्रधानमंत्री और शाह केंद्रीय गृह मंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठते।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि हमारी सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया, 100 यूनिट बिजली बिल माफ किया, ओबीसी रिजर्वेशन में 27 परसेंट बढ़ाया और कर्नाटक में हमने जो पैटर्न अपनाया, उसी ढंग से हमने यहाँ भी काम करने का वायदा आपसे किया है। उन्होंने कहा कि आज काफी महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि आज 'पंडित जवाहर लाल नेहरू' का जन्मदिन है। वह देश की आजादी के लिए लड़े और प्रथम प्रधानमंत्री बने। नेहरू जी मामूली व्यक्ति नहीं थे। देश-विदेश में उनका मान-सम्मान था। उन्होंने इस देश में लोकतंत्र की बुनियाद डाली। इस दिन को हम सभी को याद रखना है। अंत में उन्होंने कांग्रेस की गारंटी गिनाई।

उन्होंने कहा कि PM मोदी पूछते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया? कांग्रेस पार्टी अगर संविधान नहीं बनाती तो न मोदी प्रधानमंत्री बनते और न ही अमित शाह गृह मंत्री। लेकिन आज ये लोग देश के संविधान को खत्म करने पर तुले हुए हैं। मोदी जी ने आज तक सिर्फ अपने मन की बात की। लोगों की दिल की बात कभी नहीं की। जब वोट मांगना होता है तो कहते हैं कि- मैं गरीब का बेटा हूं। लेकिन असल गरीबी तो मध्य प्रदेश में हैं, जहां महिलाएं अपने बच्चे को पौष्टिक आहार तक नहीं दे पाती हैं।


Updated : 14 Nov 2023 11:45 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top