मध्य प्रदेश के दतिया में मामूली विवाद पर दो पक्षों में गोली बारी, 5 लोगों की मौत
दतिया सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेड़ा ग्राम में मामूली विवाद पर दो पक्षों में गोली बारी हो गई। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई।
X
दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया स्थित सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेंडा गांव में रंजिश के चलते बड़ा गोली कांड हुआ है। पांच लोगों की मौत हो गई है। दतिया मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का विधानसभा क्षेत्र है। इसमें 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बुधवार सुबह खेत से मवेशी भगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। ये विवाद इतना बढ़ गया कि पाल और दांगी समाज के लोगों के बीच फायरिंग हो गई।
घायल ने बताई आपबीती -
संघर्ष में घायल हुए ज्ञानसिंह पाल ने बताया कि मवेशियों को भगाने को लेकर दांगी समाज से विवाद हुआ। फिर गोलीबारी होने लगी। मुझे पैर में गोली लगी है। कुछ देर बाद मैं बेहोश हो गया।
पुलिस ने किया मर्ग कायम-
जानकारी मिलने के बाद बड़ौनी एसडीओपी विनायक शुक्ला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।
Swadesh Web
Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you