Home > राज्य > अन्य > बिहार > बिहार में सुबह से ही छाया है कोहरा, ठंड से कांपे लोग

बिहार में सुबह से ही छाया है कोहरा, ठंड से कांपे लोग

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मौसम का मिजाज जल्द ही बदलने वाला है। तापमान में गिरावट हो सकती है, जिसके चलते कंपकंपाती ठंड के साथ कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। बिहार में अगले दो दिनों के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आने की संभावना है।

बिहार में सुबह से ही छाया है कोहरा, ठंड से कांपे लोग
X

पटना । बिहार में सप्‍ताह भर से मौसम काफी उतार चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को भी मौसम ने करवट ली है। सुबह से कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से लोग ठंड कांपते रहे। इसके पहले 25 दिसंबर को बिहार का सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2° तक पहुंच गया था लेकिन मात्र 3 दिनों में ही यह तापमान वापस 10.4° तक पहुंच गया। ऐसे में दिसंबर के अंतिम बचे दिनों में लोग ठंड से कंपकंपा सकते है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मौसम का मिजाज जल्द ही बदलने वाला है। तापमान में गिरावट हो सकती है, जिसके चलते कंपकंपाती ठंड के साथ कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। बिहार में अगले दो दिनों के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आने की संभावना है। हालांकि अभी 5 दिनों तक तापमान में अधिक परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 31 दिसंबर तक तापमान में आंशिक उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में पारा गिर सकता है।

मौसम विभाग ने 2 जनवरी से बिहार के कई हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। बारिश के चलते फौरी तौर पर तो न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं, लेकिन बादल छंटते ही पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके कारण ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। आईएमडी ने पूर्वनुमान में ही शुक्रवार से कोहरा छाने की संभावना जताई थी, जिसके कारण सड़क और रेल के साथ हवाई यातायात के भी प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है।

Updated : 29 Dec 2023 6:55 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Desk

Swadesh Desk


Next Story
Top