Home > राज्य > अन्य > बिहार > बिहार में फिर उलट-पलट, नीतीश कुमार का भाजपा के साथ आना लगभग तय, कल दे सकते है इस्तीफा

बिहार में फिर उलट-पलट, नीतीश कुमार का भाजपा के साथ आना लगभग तय, कल दे सकते है इस्तीफा

नीतीश कुमार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का फोन नहीं उठाया

बिहार में फिर उलट-पलट, नीतीश कुमार का भाजपा के साथ आना लगभग तय, कल दे सकते है इस्तीफा
X

पटना। बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम में जल्दी-जल्दी बदलाव आ रहे है। पहले नीतीश कुमार ने अपने आवास पर विधायकों की बैठक बुलाई, इसके बाद तेजस्वी यादव ने भी राजद विधायकों की बैठक अपने आवास पर बुलाई है। दोनों दलों के बीच बढ़ी तल्खी खुलकर सामने आ गई है। बताया जा रहा है कल रविवार सुबह नीतीश कुमार महागठबंधन सरकार से इस्तीफा देंगे। इसके बाद शाम को भाजपा के साथ मिलकर दोबारा सरकार बना सकते है। फिलहाल सभी की निगाहें बिहार की राजनीति पर टीकी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भाजपा आज शाम नीतीश कुमार को अपने विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंप सकती है। इसके बाद नीतीश कल सुबह 10 बजे राजभवन जाकर इस्तीफा सौंप सकते है।इसके बाद शाम को दोबारा भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा के सकते है। रविवार शाम या सोमवार सुबह भाजपा के साथ दोबारा सीएम पद की शपथ ले सकते है। यदि नीतीश फिर मुख्यमंत्री बनते हैं, तो वे उलट-पुलट कर 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष का नहीं उठाया फोन -

बताया जा रहा है कि नीतेश के एनडीए में जाने की खबरें सामने आने के बाद कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कई बार उन्हें फोन किया, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी। सीएम हाउस की ओर से उन्हें बताया गया कि मुख्यमंत्री अभी व्यस्त हैं।

बिहार में सीटों की स्थिति -

बिहार विधानसभा में अभी बीजेपी के पास विधानसभा की 78 सीटें हैं, जबकि जेडीयू के पास 45 विधायक हैं. वहीं एनडीए की सहयोगी पार्टी हम के पास 4 विधायक हैं। अगर इन सबको जोड़ दें तो ये आकंडा 127 हो जाता है। जो कि 122 के जादुई आंकड़े के ज्यादा है। अगर आरजेडी-जेडीयू के कुछ विधायकों को तोड़ती है तो ऐसे में कांग्रेस के 10 बागी विधायक नीतीश और बीजेपी की सरकार बनवाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Updated : 13 April 2024 12:47 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top