Home > राज्य > अन्य > बिहार > जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार, पार्टी में फूट से किया इंकार

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार, पार्टी में फूट से किया इंकार

सीएम नीतीश ने पटना में अरुण जेटली की जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Nitish kumar
X

नीतीश कुमार ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी 

नईदिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गुरूवार सुबह दिल्ली पहुंचे। वह शुक्रवार को अपनी पार्टी जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लन सिंह भी आज दिल्ली पहुंच गए। लंबे समय से उनके पार्टी से इस्तीफा देने की अटकलें चल रहीं थी। जिन पर नीतीश कुमार ने विराम लगा दिया। इस दौरान भूतपूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता स्व. अरुण जेटली की जयंती के मौके पर सीएम नीतीश ने पटना में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से चर्चा में कहा कि जदयू की बैठक पहले से दिल्ली में तय है। यह सामान्य बैठक है। हर वर्ष हम लोग इस तरह की बैठक करते हैं। सीएम ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर पार्टी में ऐसा कुछ भी नहीं है। साल में हम लोगों एक बार राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की बैठक करते हैं। पार्टी के अन्दर सब कुछ सामान्य है। भाजपा के साथ जाने के सवाल पर उन्होंने इसे कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

तेजस्वी ने भी किया खंडन -

दूसरी ओर, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ललन सिंह के इस्तीफे की खबर पर मीडिया से बात की और बड़े ही सधे हुए अंदाज में जवाब दिया कि हमलोगों ने लाखों नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया। यह किसी को पच नहीं रहा है। इसलिए अनर्गल खबर चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया भी हमारी उपलब्धि को नहीं दिखाती है। पत्रकारिता जो तीन-तीन महीने पर इस तरह के आधारहीन खबर चलाने के लिए जागती रहती है और गलत खबर चलाती है तो इसपर क्या ही कहना है।

अफवाह उड़ाई जा रही है -

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में हो रहे काम और मुद्दे को लोग ढंकना चाह रहे हैं। इसलिए इस तरह की अफवाह उड़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हमलोग इस मामले पर कितनी बार सफाई दें भाई। कल ही इस मामले पर विजय चौधरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। फिर भी आप लोग एक ही सवाल पूछ रहे हैं।

Updated : 28 Dec 2023 8:19 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top